7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों ने जाना कैसे चमकते हैं चाँद, तारे

बच्चों को खगोलीय घटनाओं एवं सौर ऊर्जा के बारे में जानकारी प्रदान की गई

2 min read
Google source verification
picnic

बच्चों ने किया तारामंडल का भ्रमण

बेंगलूरु. वर्धमान स्थानकवासी जैन नवयुवक मंडल अक्कीपेट की ओर से रविवार को बोस्को अनाथ आश्रम के बच्चों को जवाहरलाल नेहरू तारामंडल के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया। कार्यक्रम के निदेशक अरविंद कानूंगा ने बताया कि अनाथ आश्रम के लगभग 100 बच्चों को खगोलीय घटनाओं एवं सौर ऊर्जा के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इससे पहले सुबह 9:00 बजे मंडल के सभी सदस्य अध्यक्ष प्रवीण लुंकड़ और मार्गदर्शक कल्याण श्रीश्रीमाल के नेतृत्व में मागड़ी रोड स्थित बॉस्को अनाथ आश्रम पंहुचे। बच्चों को बस से ले जाया गया। कांतिलाल सालेचा, कमलेश सालेचा, पवन लूणिया सहित लगभग 15 सदस्य उपस्थित थे। संयोजक निर्मल लूंकड़ ने आभार व्यक्त किया।

लारियों की भिड़ंत में दो की मौत
तुमकूरु. जिले के कोरा थानांतर्गत नेलहाल गांव के निकट रविवार तड़के 4 बजे दो लॉरियों की भिडं़त में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शिरा से बेंगलूरू की ओर जा रही लॉरी ने सड़क किनारे खड़ी हरियाणा की लॉरी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में लॉरी में सवार भीमनकेरे निवासी वेंकटेश (25) तथा चित्रदुर्गा निवासी मौली (26) की मौत हो गई।

चिक्कनायकनहल्ली निवासी दयानंद गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे बेंगलूरु के बौरिंग अस्पताल में भर्ती किया गया है। टक्कर मारने वाली लॉरी बेंगलूरु शहर के वाल्मीकि नगर निवासी रमेश की है। हादसे के कारण राष्ट्रीय मार्ग संख्या 4 पर दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।

बाइक की चपेट में आए बालक की मौत
तुमकूरु. जिले के कोरा थानांतर्गत अंत्रस्थली गांव के निकट रविवार को सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आकर गांव के एक बालक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसे में गंभीर रूप से घायल चेतन (13) को तुमकूरु के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मौके से फरार बाइक सवार को तलाश कर रही है।