
,,
बेंगलूरु. कन्नड़ फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों के रैकेट (Sandalwood drug racket) की सक्रियता और राज्य के विभिन्न हिस्सों में चल रही तस्करी को लेकर मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा (CM B S Yediyurappa) ने पूववर्ती सरकारों पर निशाना साधा है।
गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि यह सब पिछले एक दशक से ज्यादा समय से चल रहा था लेकिन पूववर्ती सरकारों ने इस धंधे की तरफ आंखें मंूदे रखीं। उन्होंने कहा कि ड्रग रैकेट की समग्र जांच होगी और जो लिप्त पाए जाएंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि जांच ने कई लोगों का नाम उजागर किया है। उन्होंने वादा किया कि सरकार आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी, चाहे वे कोई भी हों।
इसी बीच, गुरुवार को इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों का डोप टेस्ट किया गया जिससे यह पता लगाया जा सके कि वे मादक पदार्थों का नियमित सेवन करते थे या नहीं।
14 के खिलाफ मामले दर्ज, सात गिरफ्तार
बता दें कि पुलिस ने इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं और उनमें से सात को गिरफ्तार किया है जिसमें अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी, पार्टी के आयोजक वीरेन खन्ना, पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे आदित्य अल्वा शामिल हैं। पुलिस ने कहा है कि वे गिरफ्तार लोगों द्वारा दिए गए इनपुट के आधार पर कई और लोगों से पूछताछ कर सकते हैं।
Published on:
10 Sept 2020 08:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
