जब येड्डियूरप्पा मुख्यमंत्री बने तो, केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार और अन्य नेताओं ने षड्यंत्र के तहत येड्डियूरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाकर जेल भेजा था। आज भी भाजपा में येड्डियूरप्पा को कोई पसंद नही करता और उनका मुख्यमंत्री बनने का सपना कभी भी पूरा नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा को एक बार सरकार बनाने का अवसर मिला था लेकिन पार्टी इसका लाभ उठाने में विफल रही।