
मडिवाला झील में मरी मछलियां और घोंघे
बेंगलूरु. मडिवाला झील में गत कुछ दिनों से मछलियों व घोंघों के मरने का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह टहलने निकले लोग जब यहां पहुंचे तो पाया कि हजारों की संख्या में मछलियां मरी हुई हैं। बहुत बड़ी संख्या में मछलियों दम तोड़ती हुई देखी गईं। सैकड़ों घोंघे भी मृत पड़े थे। लोगों के अनुसार पानी के दूषित होने से मछलियों व घोंघों की मौत हुई है, लेकिन झील के संरक्षण का जिम्मा लिए वन विभाग व अन्य विभागीय अधिकारियों ने इन मौतों को प्राकृतिक बताया है।
बीटीएम के स्थानीय निवासी राजेश ने बताया कि गत दो दशक के दौरान उन्होंने इस तरह की स्थिति कभी नहीं देखी। सीवेज जल से झील का पानी प्रदूषित हो गया है। लोगों का आरोप है कि प्रवासी पक्षियों की भी मृत्यु हो रही है, लेकिन कर्मचारी फटाफट मृत पक्षियों को हटा देते हैं। कई दिनों से मृत मछलियों को भी हटाया जा रहा था, लेकिन गुरुवार सुबह इनकी संख्या काफी होने के कारण कर्मचारी शवों को हटा नहीं सके। रेंज वन अधिकारी (कृष्णराजपुरम) सैयद निजामुद्दीन भी मानते हैं कि बारिश के कारण झील में सीवेज का पानी आ रहा है। मगर स्थिति ऐसी भी नहीं है कि इससे मौत हो जाए। मामले की जांच की जा रही है।
तीन नगर पंचायतों के चुनाव 28 को
बेंगलूरु. राज्य चुनाव आयोग ने कोडुगू जिले के सोमवारपेट, विराजपेट और कुशाल नगर टाउन पंचायत के लिए 28 अक्टबूर को चुनाव कराने की घोषणा की है। आयोग के अवर सचिव एस. उमेश ने बताया कि आयोग ने 16 अगस्त को चुनाव कराने का फैसला लिया और इसकी घोषणा भी की थी। बारिश और बाढ़ आने से चुनाव को रद्द करना पड़ा। अब तीन टाउन पचायतों के सभी वार्ड में चुनाव कराए जाएंगे। 10 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगाी। 16 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 17 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर होगी। 28 अक्टूबर को मतदान होगा। 30 अक्टूबर को पुन: मतदान होगा। 31 अक्टूबर को परिणाम की घोषणा होगी। गुरुवार से ही चुनाव नीति संहिता लागू होगी।
Published on:
05 Oct 2018 07:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
