
न्याय की मांग तेज, मोमबत्ती जलाकर किया प्रदर्शन
पशु अधिकार कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने मृत हाथी अर्जुन के लिए न्याय की मांग करते हुए रविवार को प्रदर्शन किया और मोमबत्ती जलाकर जुलूस निकाला। सकलेशपुर में यसलूर के पास जंगली हाथी पकडऩे के एक अभियान के दौरान एक जंगली हाथी ने अर्जुन पर हमला कर दिया था और अर्जुन की मौत हो गई थी।
कार्यकर्ता पुराने उपायुक्त कार्यालय के सामने एकत्र हुए और अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए। अधिकारियों को अर्जुन की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शनकारियों ने चिंता व्यक्त की कि सरकार अर्जुन की मौत के कारणों का ठीक से जांच नहीं करेगी। मामले को दबाने की हर संभव प्रयास करेगी। इसलिए वे चाहते थे कि अर्जुन के शव को कब्र से बाहर निकाला जाए।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कोई पोस्टमॉर्टम नहीं किया गया है। सभी जानते हैं कि अर्जुन के पिछले पैरों में बंदूक की गोली लगी थी, जिसके परिणामस्वरूप वह जमीन पर गिर गया और हिंसक जंगली हाथी ने उसे घायल कर दिया। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।अर्जुन की मौत से लोग और वन्यजीव कार्यकर्ता गहरे सदमे में हैं। मौत के बाद से विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने शनिवार को इसी तरह का विरोध प्रदर्शन किया था।
Published on:
11 Dec 2023 08:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
