scriptराजस्थानी लोक भजनों पर झूमे श्रध्दालु | Patrika News
बैंगलोर

राजस्थानी लोक भजनों पर झूमे श्रध्दालु

‘एक शाम गो माता के नाम’ रात्रि जागरण का आयोजन

बैंगलोरJun 07, 2024 / 06:49 pm

Santosh kumar Pandey

बेंगलूरु. मागड़ी रोड अग्रहारा दासरहल्ली स्थित रामदेव प्रार्थना मंदिर में रामदेव गो-सेवा मंडल एवं रामदेव भक्त मण्डल के तत्वाधान में एक शाम गो माता के नाम रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। शुभारंभ गोमाता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। भजन गायक, रतनसिंह राजपुरोहित, सुरेश पारिक, राकेश उपाध्याय, कालुराम कुमावत, जीतू बणजारा, सोहन सीरवी ने एक से बढ़कर एक राजस्थानी लोक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर देर रात तक झूमते रहे। लाभार्थी ललित सिंह राजपुरोहित, किशन सिंह राजपुरोहित, मोहन सिंह राजपुरोहित रहे। संस्था के सचिव पंकज शर्मा ने बताया कि मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को प्रात: 8.30 बजे से हनुमान चालीसा का पाठ होगा। 22 जुलाई से शीतल संत राजाराम ( पुष्कर )के सान्निध्य में चातुर्मास होगा। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ बाबा के दर्शन किए।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक इन्द्रलाल सोलंकी, राजेश पारिक, ओमसिंह राजपुरोहित, भंवरलाल दर्जी, भानाराम गहलोत सहित रामदेव भक्त मण्डल के सदस्य एवं महिला मंडल की महिलाएं मौजूद रहीं।

Hindi News/ Bangalore / राजस्थानी लोक भजनों पर झूमे श्रध्दालु

ट्रेंडिंग वीडियो