7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहंकार से बिगड़ता है जीवन का संतुलन

साध्वी संयमलता मंगलवार को वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ राजाजीनगर में धर्मसभा को सम्बोधित कर रही थीं।

less than 1 minute read
Google source verification
jainis

अहंकार से बिगड़ता है जीवन का संतुलन

बेंगलूरु. साध्वी संयमललता ने धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मन और माहौल तभी बिगड़ता है जब इंसान के भीतर समर्पण व नम्रता का पलड़ा कमजोर और अहंकार व अधिकार का पलड़ा भारी हो जाता है।

परिवार में अनुकूल वातावरण के लिए अपनी वृत्ति, वचन और आचरण पर विशेष ध्यान देना होगा। साध्वी संयमलता मंगलवार को वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ राजाजीनगर में धर्मसभा को सम्बोधित कर रही थीं।

सभा में भीलवाड़ा, हैदराबाद, चित्तौड़, मुम्बई के श्रद्धालु भी पहुंचे। संघ मंत्री ज्ञानचंद लोढ़ा ने बताया कि बुधवार को उपाध्याय कस्तूरचंद की दीक्षा जयंती, आचार्य खूबचंद की जन्म जयंती सामायिक के रूप में मनाई जाएगी।


कन्नड़ राज्योत्सव मनाया
मंड्या. शारदा पब्लिक स्कूल में मंगलवार को कन्नड़ राज्योत्सव मनाया गया। श्रीनिवास शेट्टी, स्कूल की सचिव सुजाता कृष्णा, मदनलाल दलाल और प्रधानाध्यपिका शशिकला ने मां भुवनेश्वरी को पुष्प अर्पित किए। विधार्थी ने कन्नड़ नाड गीत की प्रस्तुति दी। संचालन शशिकला ने किया।