
जयनगर विधानसभा सीट के लिए चुनाव आज
बेंगलूरु. भाजपा के विधायक बी.एन. विजयकुमार का निधन होने पर स्थगित किए गए बेंंगलूरु शहर की जयनगर विधानसभा सीट के लिए सोमवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। चुनावकर्मी व सुरक्षा कर्मी इलेक्ट्रोनिक मतदान मशीनें व चुनाव समग्री के साथ मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर तैयारियों में जुट गए हैं।
जयनगर विधानसभा क्षेत्र में 7 वार्ड हैं और इनमें मत दान के लिए कुल 216 मत दान केन्द्र बनाए गए हैं। क्षेेत्र में 1 लाख 2 हजार 668 पुरुष तथा 1 लाख 500 महिला मत दाता हैं। कांग्रेस की सौम्या रेड्डी, भाजपा के बी.एन. प्रहलाद सहित 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। जनता दल (ध) के काले गौड़ा कांग्रेस उम्मीद वार सौम्या रेड्डी के समर्थन में चुनाव मैदान से हट गए हैं लिहाजा इस सीट पर भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवार के बीच सीधा मुकाबला होगा।
मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की 10 कंपनियों को तैनात किया गया है। मतदान के लिए 1400 चुनाव कर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। इन 216 मतदान केन्द्रों में से 5 पिंक मतदान केन्द्र हैं जहां केवल महिला मतदानकर्मी होंगी। मतगणना 15 जून को सुबह 8 बजे शुरू होगी और दोपहर तक परिणाम घोषित हो जाएगा।
राज बनीं पंजाबी वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष
बेंगलूरु. पंजाबी वेलफेयर एसोसिएशन की रविवार को हुई वार्षिक आमसभा में वर्ष २०१८-१९ के लिए अध्यक्ष पद पद राज भसीन को सर्वसम्मति से चुना गया।
इस मौके पर कार्यसमिति में पवन आनंद सचिव, रितु चौधरी उपाध्यक्ष, शम्मी चोरडिय़ा को कोषाध्यक्ष एवं अनिल अरोरा और विजय गुप्ता को सर्व सम्मति से सहसचिव निर्वाचित घोषित किया गया। सभा में वर्ष २०१७-१८ के कार्यों का संक्षिप्त विवरण रखा। निवर्तमान अध्यक्ष सुशील कुमार ने महत्वपूर्ण कार्यों व कोषाध्यक्ष संजय चोरडिय़ा ने आय-व्यय की जानकारी दी। माता दी चौकी सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया।
Published on:
11 Jun 2018 04:28 am
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
