26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथी बलन्ना के स्वास्थ्य में सुधार

शरीर के अन्य हिस्सों को संक्रमण से बचाने के लिए बलन्ना के कान के संक्रमित हिस्से का हटाया गया।
less than 1 minute read
Google source verification

शिवमोग्गा के सकरेबाइलू हाथी शिविर में रखे गए हाथियों में से एक, बलन्ना कान की सर्जरी के बाद ठीक हो रहा है। पशु चिकित्सकों की कड़ी निगरानी में है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बलन्ना Elephant Balanna के दाहिने कान में गैंग्रीन का संक्रमण फैल गया था, जिससे कान का हिस्सा काला पड़ गया और उसमें से तरल पदार्थ निकलने लगा था। स्थिति गंभीर होने पर बेंगलूरु से विशेष पशु-चिकित्सा दल शनिवार शाम तत्काल शिविर पहुंचा। पांच सदस्यीय इस दल का नेतृत्व डॉ. चेट्टियप्पा और डॉ. रमेश ने किया। टीम ने बलन्ना की जांच कर तुरंत उपचार शुरू किया। शरीर के अन्य हिस्सों को संक्रमण से बचाने के लिए बलन्ना के कान के संक्रमित हिस्से का हटाया गया।

चिकित्सकों के अनुसार शिविर में अधिकारी लगातार उसकी देखभाल कर रहे हैं।