23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मारवाड़ी समाज की साधारण सभा : मित्तल बनीं अध्यक्ष

साथ ही, 20 सदस्याएं बनाई गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 29 Jul 2018, 6:40 PM IST

marwadi

मारवाड़ी समाज की साधारण सभा : मित्तल बनीं अध्यक्ष

बेंगलूरु. कर्नाटक मारवाड़ी समाज की साधारण सभा अध्यक्ष आनंद गिंदोरिया के सान्निध्य में संपन्न हुई। सभा में महिला शाखा के चुनाव में डिम्पल मित्तल को अध्यक्ष, सोनू अग्रवाल व किरण गिंदोरिया उपाध्यक्ष, नीलम अग्रवाल सचिव, नेहा केदिया सहसचिव, सारिका अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मंजू मोदी को आइपीपी बनाया गया। साथ ही, 20 सदस्याएं बनाई गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डिम्पल मित्तल ने बताया कि 19 अगस्त को पिकनिक का आयोजन होगा। सभा में समाज के सचिव अमित केडिया, संदीप पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष अनिल आलमपुरिया, रंजन भावसिका, राजेश मोदी, विमल सरावगी, अभिमन्यु छापेलिया उपस्थित थे।


सर्वसिद्धि प्रदायक है नवकार मंत्र
बेंगलूरु. सिद्धाचल स्थूलभद्र धाम में आचार्य चंद्रयश सूरीश्वर व प्रवर्तक कलापूर्ण विजय की निश्रा में जाप आराधना में शनिवार को नवकार मंत्र साधना के प्राचीन मंत्रों से परमात्मा आदिनाथ प्रभु पर पुष्पों द्वारा अंजलि पुष्पांजलि से अभिषेक किया गया। आचार्य ने नमस्कार मंत्र की महिमा बताते हुए कहा कि नवकार मंत्र सर्वसिद्धि प्रदायक मंत्र है। जिनशासन का सार है। जिसके हृदय में नवकार है, उसको संसार की कोई विपत्ति आ नहीं सकती। रविवार को भावयात्रा होगी।

सायंकालीन चातुर्मास प्रतिक्रमण
बेंगलूरु . गांधीनगर सभा में तेरापंथ महिला मंडल की ओर से साध्वी कंचनप्रभा आदि ठाणा 5 के सान्निध्य में शुक्रवार को सायंकालीन सामूहिक चौमासिक चातुर्मास प्रतिक्रमण किया गया।

सभी जीव यातना से बनें मुक्त
बेंगलूरु. शांतिगर जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ में आचार्य महेंद्र सागर सूरी ने स्वाध्याय, तप और बाल संस्कार कार्यक्रम में कहा कि संसार डरावना है यह बात कृपावतार वीर प्रभु ने कही। उसके पीछे उनका यही आशय था कि सभी जीव यातनाओं से मुक्त बनें। उन्होंने कहा कि अगर इन्द्रियजन्य पदार्थों का भोग करने में आए तो वह भोग हिंसा के बिना संभव ही नहीं है, इसलिए उन्होंने विषय व्यापार बंद रखने का उपदेश दिया। उनके कहने का तात्पर्य एक ही था कि किसी भी जीव को मारो मत, दु:ख मत दो, त्रास मत दो। जड़ और जीव का समझे वगैर कोई भी व्यक्ति अहिंसा का पालन कर नहीं सकता है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग