23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतिक्रमण कंठस्थ करने पर जोर

नारी लोक के कार्यों तथा धर्म आराधना के बारे में मार्गदर्शन किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 29 Jul 2018, 6:07 PM IST

pratikraman

प्रतिक्रमण कंठस्थ करने पर जोर

बेंगलूरु. हनुमंतनगर में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष कुमुद कच्छारा व मंत्री नीलम सेठिया, वीणा बैद, कार्यसमिति सदस्य शशि नाहर ने नवगठित सभी शाखाओं के अध्यक्ष, मंत्री की बैठक ली। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने आगामी चयन एवं नारी लोक के कार्यों तथा धर्म आराधना के बारे में मार्गदर्शन किया। उन्होंने महाश्रमण के बेंगलूरु आने तक 25 बोल, प्रतिक्रमण कंठस्थ करने पर जोर दिया।

अध्यात्म के शिखर पुरुष थे आचार्य भिक्षु
बेंगलूरु. तेरापंथ सभा के तत्त्वावधान में तेरापंथ भवन गांधीनगर में साध्वी कंचनप्रभा के सान्निध्य में तेरापंथ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रात्रि में धम्म जागरण हुआ। तेरापंथ प्रबोध संगान के बाद तेयुप राजाजीनगर अध्यक्ष चंद्रेश माण्डोत, हनुमंतनगर अध्यक्ष गौतमचंद खाब्या, प्रेक्षा संगीत सुधा भजन मंडली ने आचार्य भिक्षु के प्रति श्रद्धा प्रणत होते हुए भक्ति भाव गीतों की प्रस्तुति दी।

साध्वी मंजूरेखा, साध्वी उदितप्रभा, साध्वी निर्भयप्रभा व साध्वी चेलनाश्री ने गीत का संगान किया। साध्वी कंचनप्रभा ने कहा कि आचार्य भिक्षु अध्यात्म के शिखर पुरुष थे। सहमंत्री संजय बांठिया ने स्वागत किया।

धर्म और धन दो पैर के समान
चिकमगलूरु. तेरापंथ भवन में चातुर्मास चौदह कार्यक्रम में साध्वी निशल्यावती ने श्रावकों को चातुर्मास में अधिकाधिक तप और जप करने की प्रेरणा दी। साध्वी ने कहा कि धर्म और धन एक आदमी को दो पैर जैसे हैं, इंसान को धन भी कमाना पड़ता है और धर्म को भी पाना पड़ता है। साध्वी की प्रेरणा से पुष्पाबाई शांन्तिलाल गादिया का पंचोला की तपस्या से चातुर्मास का शुभारंभ हुआ।

तेरापंथ सभा अध्यक्ष मदनचंद गादिया ने मंगलकामना व्यक्त की। विजय गीत से शुरू कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद के शपथ ग्रहण में दूसरी बार मनोनीत प्रवीण डोसी ने अध्यक्ष पद की शपथ तेरापंथ सभा अध्यक्ष मदनचंद गादिया से ली। डोसी ने कार्यकारिणी की घोषणा कर पदम नाहर एवं नितेश गादिया को उपाध्यक्ष, मंत्री राकेश कवाडिय़ा, संगठन मंत्री दिलीप सियाल, सलाहकार राजेन्द्र सकलेचा एवं अरविंद डोसी को शपथ दिलाई। पुष्पराज गादिया, मलनाड एरिया समिति के अध्यक्ष माणकचंद गादिया, तेरापंथ ट्रस्ट के अध्यक्ष गौतम गादिया ने युवक परिषद की टीम को मंगलकामना दी।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग