23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गंगाधरनाथ स्वामी स्कूल में वन महोत्सव मनाया

शिक्षकों व विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियों के 30 पौधे लगाए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 29 Jul 2018, 5:42 PM IST

tree plantation

गंगाधरनाथ स्वामी स्कूल में वन महोत्सव मनाया

मण्ड्या. चामनहल्ली स्थित गंगाधरनाथ स्वामी स्कूल में शनिवार को वन महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि बन्नूर होबली मठ के पर्यावरण जाग्रति वेदिके अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपुरोहित थे। शिक्षकों व विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियों के 30 पौधे लगाए। शिक्षकों को पौधे वितरित किए गए। प्रधानाचार्य अंसवत कुमार गौड़ा, व्यवस्थापक आनंद गौड़ा, आदि मौजूद रहे।

मलवहल्ली तहसील में रोटरी क्लब व रोटरी क्लब स्कूल के संयुक्त तत्त्वावधान में वन महोत्सव ग्रीन डे तौर पर मनाया। स्कूली बच्चों ने हरे रंग की पोशाक पहनकर नृत्य किया। क्लब अध्यक्ष सुरेश सतीश पुजारी, घनश्याम दास, नागराज आदि उपस्थित थे।


नवग्रह हवन का आयोजन
मैसूरु. देवराज मोहल्ला के दीवान मार्ग स्थित अमृतेश्वर मंदिर परिसर में चंद्रग्रहण दोष निवारण के लिए पुजारी माईकुमार द्वारा नवग्रह होम वैदिक मंत्रोच्चार से कराया गया। विधायक रामदास व देवराजा यातायात पुलिस थाना के निरीक्षक श्रीनिवास ने होम में आहुतियां देकर दोष निवारण व सुख समृद्धि की कामना की। यज्ञ में पच्चीस सौ से ज्यादा भक्तों ने आहुतियां दीं। मंदिर व्यवस्थापक कांतिलाल पटवारी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा की रात चंद्रग्रहण सदी का सबसे लंबी अवधि का था, इसके दोष निवारण के लिए नवग्रह होम किया गया।


सांसद ने किए कई विकास कार्य शुरू
मैसूरु. सांसद प्रताप सिम्हा ने शनिवार को शहर में कई विकास कार्य शुरू किए। चामराज क्षेत्र के विधायक एल नागेंद्र के साथ अमृत योजना के तहत विजयनगर में कृष्णा देवरय्या सर्कल के पास नए पार्क के लिए भूमि पूजन किया। रेलवे लेआउट के पास कोड़वा गौड़ा समुदाय के हॉल में सांसद निधि से भवन निर्माण के लिए शिलान्यास किया। भवन निर्माण पर दस लाख रुपए खर्च होंगे। धोबी घाट पर पांच लाख की लागत से बनने वाली चारदीवारी के निर्माण का शुभारंभ किया। चामराजपुरम स्थित टेनिस क्लब के विकास कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद वे उच्च शिक्षा मंत्री जीटी देवेगौड़ा के साथ शारदादादेवी नगर में अमृत योजना के तहत नए पार्क निर्माण के भूमि पूजन में भाग लिया।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग