
परमेश्वर की टिप्पणी : डीके शिवकुमार ने जताई आपत्ति
बेंगलूरु. जलसंसाधन मंत्री डी. के. शिवकुमार ने गृहमंत्री डॉ जी.परमेश्वर के मुख्यमंत्री पद संभालने को तैयार होने संबंधी बयान पर आपत्ति दर्ज कराई है।
उन्होंने यहां शनिवार को कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने पांच वर्ष के लिए मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी को समर्थन देने का फैसला किया है ऐसे में किसी अन्य को मुख्यमंत्री बनाने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
राजनीति में सर्वोच्च पद पाने की मंशा पालने में कुछ गलत नहीं है। परमेश्वर ने भी ऐसी मंशा व्यक्त की है। लेकिन उनके इस बयान के बाद ऐसे कयास लगाना ठीक नहीं है कि राज्य में जल्दी ही कोई और मुख्यमंत्री बनेगा।
परमेश्वर सीएम बनने के योग्य : उग्रप्पा
तुमकूरु. उप मुख्यमंत्री डॉ जी. परमेश्वर के पास मुख्यमंत्री पद का दायित्व निभाने की क्षमता तथा तर्जुबा है। बल्लारी के सांसद वी. एस. उग्रप्पा ने यह बात कही।
उन्होंने यहां शनिवार को कहा कि अभी तक तुमकूरु जिले के किसी भी नेता को मुख्यमंत्री बनने का अवसर नहीं मिला है। अगर परमेश्वर मुख्यमंत्री बनते हैं तो उन्हें विशेष खुशी होगी क्योंकि वे तुमकूरु जिले के निवासी है। कांग्रेस में मल्लिकार्जुन खरगे और शिवकुमार समेत मुख्यमंत्री बनने की क्षमता रखने वाले कई नेता मौजूद हैं।
Updated on:
18 Nov 2018, 8:48 PM IST
Published on:
18 Nov 2018, 8:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.