26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रोन्नति में आरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के साथ बातचीत कर अजा-जजा समुदाय के कर्मचारियों को उनका अधिकार दिया जाएगा

less than 1 minute read
Google source verification
special

प्रोन्नति में आरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

बेंगलूरु. अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण के संदर्भ में राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उपमुख्यमंत्री डॉ. जी. परमेश्वर ने बुधवार को विधानसभा परिसर में आंबेडकर दीक्षा यात्रा को हरीझंडी दिखाने के पश्चात यह बात कही।

उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में आरक्षण अजा-जजा समुदाय के कर्मचारियों का अधिकार है। एक बार इस व्यवस्था को मान्य किए जाने के पश्चात पदोन्नति में आरक्षण पर आपत्ति जताना तार्किक नहीं है।

राज्य सरकार इस समुदाय के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए विशेष कानून बनाने प्रस्ताव लाई थी। वहीं इस मामले को लेकर शीर्ष अदालत में सुनवाई टल गई है। इसलिए इस प्रस्ताव को रोका गया है। मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के साथ बातचीत कर अजा-जजा समुदाय के कर्मचारियों को उनका अधिकार दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में डॉ. आंबेडकर की जीवनी से जुड़े कई स्थान हैं, दीक्षा यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से अजा-जजा समुदाय के लोगों को ऐसे क्षेत्रों की यात्रा कराई जा रही है।

इस योजना के अंतर्गत अबकी बार समुदाय के 1000 लोगों को इस यात्रा में शामिल किया गया है। नागपुर शहर में स्थित दीक्षा भूमि में डॉ. भीमराव आंबेडकर ने बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी। इस योजना के दीक्षा भूमि की यात्रा कराई जा रही है।


गठबंधन की जीत का दावा
एक सवाल पर उन्होंने दावा किया कि राज्य में हो रहे तीन लोकसभा तथा दो विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में कांग्रेस-जनता दल-एस गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। उपचुनाव के परिणाम के बाद बाद गठबंधन और मजबूत होगा। उन्होंने यह भी कहा कि शिवमोग्गा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने जद-एस के प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला किया है। इसका मतलब यह नहीं है कि इस क्षेत्र से भविष्य में भी कांग्रेस अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी।