27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तो विधानसभा को ताला लगाएं मुख्यमंत्री : येड्डियूरप्पा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस-जनता दल-एस गठबंधन सरकार के मुखिया का समय केवल राजनीतिक बयानबाजी में व्यर्थ हो रहा है

2 min read
Google source verification
yeddyurappa

तो विधानसभा को ताला लगाएं मुख्यमंत्री : येड्डियूरप्पा

बेंगलूरु. अगर मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी तथा उनके मंत्रियों को प्रशासन पर ध्यान देने के लिए समय नहीं है तो विधानसभा को ताला लगा देना चाहिए। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बी.एस. येड्डियूरप्पा ने यह बात कही।

बुधवार को शहर के फ्रीडम पार्क में कर्नाटक राज्य अनुदानित शिक्षा संस्थाओं के पेंशन सुुविधा से वंचित कर्मचारी संघ के विरोध प्रदर्शन में भाग लेने से पहले उन्होंने कहा कि कांग्रेस-जनता दल-एस गठबंधन सरकार के मुखिया तथा उनके सहयोगियों का समय केवल राजनीतिक बयानबाजी में व्यर्थ हो रहा है।

कोई भी मंत्री अपने कक्ष में बैठकर विभाग के दैनंदिन कामकाज पर ध्यान नहीं दे रहा है। इस अवसर पर पांच क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए पूरी सरकार को मैदान में उतारा जा रहा है। जिसके कारण प्रशासनिक गतिविधियां ठप हो रही हैं।

आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए किसी भी मंत्री के पास समय नहीं है। राज्य के कई जिलों मे सूखे की समस्या है तो कुछ जिलों में अतिवृष्टि की समस्या है, लेकिन जिला स्तर पर इन समस्याओं के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक राज्य अनुदानित शिक्षा संस्थाओं के पेंशन सुुविधा से वंचित कर्मचारी संघ की मांगें कई वर्षों से लंबित हैं। भाजपा संघ की मांगों का समर्थन करती है।

इस अवसर पर इस संघ के कर्मचारियों को अपनी मांगे मनवाने के लिए धरना देने की नौबत आना गठबंधन सरकार की विफलता का द्योतक है। अभी तक इन कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर संवाद करने के लिए राज्य सरकार का कोई प्रतिनिधि यहां नहीं पहुंचा है।

----

एसीपी वली पाशा का सम्मान
बेंगलूरु. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से नव नियुक्त सहायक पुलिस आयुक्त वली पाशा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर महासचिव संजय बागरेचा, नगर अध्यक्ष हुमायू, सुशील बाफना, रोहित नाहटा, राकेश लुंकड़ आदि मौजूद रहे।