5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुप्रीम कोर्ट को जानकारी देगी सरकार

हत्यारों का सुराग नहीं लगने पर नाराजगी
less than 1 minute read
Google source verification
dr. kalburgi

सुप्रीम कोर्ट को जानकारी देगी सरकार

असमंजस में दोनों राज्यों की पुलिस

बेंगलूरु. उप मुख्यमंत्री डॉ.जी.परमेश्वर ने कहा कि सरकार डॉ. एमएम कलबुर्गी हत्याकांड की विस्तृत रिपोर्ट उच्चतम न्यायालय को भेजेगी। उन्होंने मंगलवार को कहा कि उच्च्तम न्यायालय ने अभी तक डॉ.कलबुर्गी के हत्यारों का सुराग नहीं लगने पर नाराजगी जताते हुए दो सप्ताह में पूरी जानकारी देने का आदेश दिया है। एक सप्ताह में ही पूरी जानकारी दे दी जाएगी। कर्नाटक पुलिस सही दिशा में जांच कर रही है। इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि डॉ.कलबुर्गी हत्याकांड में कर्नाटक और महाराष्ट्र के आरोपियों का हाथ है। इसलिए दोनों राज्यों की पुलिस असमंजस में है। नरेंद्र दाभोलकर, हेमंत पनसारे और पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की जांच एक साथ जारी है। चारों हत्याएं एक दूसरे से मेल खाती हैं। गौरी लंकेश मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने दूसरा आरोपपत्र दाखिल किया है। चारों मामलों में सब आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। कुछ प्रमुख आरोपी फरार हैं। उन्होंने कहा कि चारों मामलो की संपूर्ण जानकारी मीडिया को नहीं दी जाएगी। जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाते, जब तक सभी विवरण गुप्त रखा जाएगा।
विपक्ष ने आरोप लगाया है कि सरकार चारों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार करने मे विफल रही है। अगर भाजपा को विवरण चाहिए तो वे गुप्त तरीके से देने को तैयार हैं। लेकिन राजनीति करना सही नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग