6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हासन स्‍कैंडल पर बोली अलका लांबा : महिला यौन उत्पीड़कों से भरा है मोदी का परिवार

अलका लांबा ने सोमवार को यहां पीसीसी भवन में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के सहयोगी और यौन उत्पीडऩ आरोपी जद-एस सांसद प्रज्वल रेवण्णा का शिकार बनी पीडि़ताओं को न्याय दिलाने की बात कही।

less than 1 minute read
Google source verification
alka-lamba

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा और जद-एस पर साधा जम कर निशाना

बेंगलूरु. अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने सोमवार को यहां पीसीसी भवन में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के सहयोगी और यौन उत्पीड़न आरोपी जद-एस सांसद प्रज्वल रेवण्णा का शिकार बनी पीड़‍िताओं को न्याय दिलाने की बात कही।

उन्होंने कहा, सभी पीड़‍िताओं से अपील करती हैं कि वे भी एफआईआर दर्ज कराएं। हम आपकी पहचान गुप्त रखेंगे और आरोपी को दुनिया के किसी भी कोने से लाकर सजा देंगे और आपको न्याय दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रज्वल रेवण्‍णा ने महिला अपराध के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

अलका ने कहा कि भाजपा परिवारवाद और बेटी बचाओ की बातें करती हैं, लेकिन उनकी अपनी पार्टी में महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीडऩ करने वाले भरे पड़े हैं। परिवारवाद के आरोप कांग्रेस पर लगते हैं लेकिन उन्होंने जनता दल-एस के सभी नेताओं की तस्वीर दिखाते हुए सवाल पूछा कि यह कौन सा परिवारवाद है?

उन्होंने दावा किया कि भाजपा समूचे दक्षिण भारत में बुरी तरह हारने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सहयोगियों ने कर्नाटक की मां-बेटियों की अस्मिता पर हाथ डाला है इसलिए महिलाएं भाजपा के खिलाफ वोट करेंगी और पूरा दक्षिण भारत भाजपा मुक्त होने जा रहा है।