28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल से दिल्ली में आज मिलेंगे कुमारस्वामी

माना जा रहा है कि मुलाकात के दौरान प्रदेश कांग्रेस नेताओं, खासकर पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या की शिकायत राहुल से कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Kumar Jeevendra

•

Updated: 30 Aug 2018, 1:03 AM IST

बेंगलूरु. गठबंधन समन्वय समिति की बैठक से एक दिन पहले मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं की मुलाकात सुबह १०.३० बजे होगी। कुमारस्वामी मुख्यमंत्री के तौर पर गुरुवार को ही १०० दिन का कार्यकाल पूरा करेंगे। हालांकि, इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है लेकिन गठबंधन के दोनों दलों के बीच चल रहे खींचतान के कारण इस मुलाकात को राजनीतिक तौर पर काफी अह्म माना जा रहा है। माना जा रहा है कि मुलाकात के दौरान प्रदेश कांग्रेस नेताओं, खासकर पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या की शिकायत राहुल से कर सकते हैं। पिछले सप्ताह सिद्धरामय्या के फिर से मुख्यमंत्री बनने की आकांक्षा जताने के बाद से दोनों दलों के बीच रिश्ते काफी तल्ख हो गए हैं। इसके बाद कुमारस्वामी ने कांग्रेस आलाकमान से स्थानीय स्तर के मुद्दों को सुलझाने की अपील की थी। कुमारस्वामी ने सिद्धरामय्या के बयानों को लेकर भी कांग्रेस आलाकमान से शिकायत की थी। हालांकि, सिद्धरामय्या अपने बयान पर सफाई दे चुके हैं लेकिन विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है।

जनहितों को भूली सरकार, विकास कार्य ठप: भाजपा
बेंगलूरु. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी एस येड्डियूरप्पा ने बुधवार को कहा कि लोग यह पूछ रहे हैं क्या राज्य में कोई सरकार अस्तित्व में है भी या नहीं। जनता दल-एस कांग्रेस गठबंधन की सरकार के राज्य में सत्ता में आने के बाद सभी विकास कार्य ठप पड़ गए हैं।
एक सवाल पर येड्डियूरप्पा ने कहा कि भाजपा इस सरकार को गिराने का कोई प्रयास नहीं करेगी, लेकिन यह सरकार यदि अंदरूनी झगड़ों के कारण गिर जाती है तो इसके लिए वे जिम्मेदार नहीं होंगे। कांग्रेस व जद-एस के नेताओं के बीच मतभेदों के बारे में हर रोज खबरें आ रही हैं और सिद्धरामय्या व कुमारस्वामी के बीच अच्छे संबंध नहीं हैं।उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार ने सत्ता में 100 दिन पूरे कर लिए हैं, लेकिन यह सरकार जनहितों को पूरी तरह से भूल गई है। विकास में किसी की रुचि नहीं है और सरकार के मंत्री जन समस्याओं को हल करने की तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैैं।

'कुमारस्वामी सरकार का भविष्य नहीं'
बेंगलूरु. केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि बात बात पर आंसू बहाने वाले कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का भविष्य कुछ ही समय का है। इस बार लोकसभा चुनाव में राज्य में भाजपा को अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। चिनचणसूर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व येड्डियूरप्पा पर विश्वास रखकर पार्टी में शामिल हुए हैं।