3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राफेल डील: राहुल गांधी का जेटली को जवाब, ध्यान देने के लिए शुक्रिया, JPC से जांच क्यों नहीं कराते ?

राफेल डील को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है। जेटली के पलटवार पर राहुल गांधी ने करारा जवाब दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 29 Aug 2018, 6:32 PM IST

rafel deal

राफेल डील: राहुल गांधी का जेटली को जवाब, ध्यान देने के लिए शुक्रिया, JPC से जांच क्यों नहीं कराते

नई दिल्ली: राफेल डील को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है। राफेल विमान खरीदी सौदे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार को आड़े हाथों ले रहे हैं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी और रक्षा मंत्री पर तथ्य छुपाने का आरोप लगाया था। जिसपर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को पलटवार किया । जेटली के पलटवार पर राहुल गांधी ने करारा जवाब दिया है। राहुल गांधी ने जेटली पर तंज कसते हुए कहा कि ग्रेट राफेल रॉबरी पर ध्यान देने के लिए आपको शुक्रिया। राहुल गांधी ने जेटली से पूछा कि राफेल डील की JPC से जांच क्यों नहीं कराते। बल्कि आपके बड़े नेता अपने दोस्तों को बचाने में जुटे हुए हैं।

कांग्रेस का एक सूत्रीय कार्यक्रम दुष्‍प्रचार करना

गौरतलब है कि अरुण जेटली ने राफेल मुद्दे को लेकर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी के आरोप को बेबुनियाद बताया था । उन्‍होंने राफेल पर कांग्रेस की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। जेटली ने बताया कि कांग्रेस ने राफेल की कीमत पर जो भी तथ्य सामने रखे हैं, वह सभी गलत हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस का एक सूत्रीय कार्यक्रम दुष्‍प्रचार करना है।

राहुल गांधी ने तथ्‍य छुपाने का लगाया आरोप

बता दें कि 22 जुलाई को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल डील को लेकर पीएम मोदी और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण पर सवाल उठाया था। कांग्रेस अध्यक्ष का कहना था कि इस डील को लेकर पर्दे के पीछे कुछ खेल जरूर हुआ है। उसे दबाने के लिए सीतारमण किसी के दबाव में काम कर रही हैं। आपको बता दें कि राफेल डील को लेकर जुलाई में राहुल ने ट्वीट के जरिए पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने लोकसभा में अविस्वास प्रस्ताव के दौरान अपने भाषण में कही बात दोहराई।

रक्षा मंत्री और पीएम पर हमला

राहुल की मानें तो रक्षामंत्री किसी के दबाव राफेल डील को लेकर सही बातें नहीं रख पा रही हैं। पीएम मोदी को लेकर ट्वीट में लिखा है कि उनकी संसद में मुस्कुराहट के पीछे एक घबराहट नजर आई। इसलिए वो मेरी तरफ नहीं देख पा रहे थे। निश्चित तौर पर राफेल सौदे में अब घोटाले का शक गहराता जा रहा है। राफेल का दाम पूछने पर पीएम असहज हो जाते हैं।

लंबे अरसे बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राफेल मुद्दे को लेकर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार किया है। उन्‍होंने राफेल पर कांग्रेस की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। एक न्‍यूज एजेंसी को दिए साक्षात्‍कार में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया है कि कांग्रेस ने राफेल की कीमत पर जो भी तथ्य सामने रखे हैं, वह सभी गलत हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस का एक सूत्रीय कार्यक्रम दुष्‍प्रचार करना है।