3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबरः मोदी सरकार ने दिया देशभर के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, बढ़ गई सबकी सैलरी

बड़ी खबरः मोदी सरकार ने दिया देशभर के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, बढ़ गई सबकी सैलरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 29 Aug 2018, 6:14 PM IST

MODI

बड़ी खबरः मोदी सरकार ने दिया देशभर के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, बढ़ गई सबकी सैलरी

भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में रहने वाले एक लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दे दिया है। उनके महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत का इजाफा कर दिया है। पहले 7 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाता था, अब बढ़कर 9 प्रतिशत हो गया है। मोदी सरकार के इस फैसले से मध्यप्रदेश में जहां खुशी की लहर दौड़ गई है, वहीं मध्यप्रदेश सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स भी अब शिवराज सरकार से ऐसे ही फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

मोदी सरकार ने बुधवार को यह फैसला कैबिनेट बठक में लिया है। इसका सीधा लाभ केंद्र के कर्मचारियों और केंद्र सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन के रूप में मिलेगा। महंगाई भत्ता (डीए) के साथ ही महंगाई राहत (डीआर) में दो फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। यह फैसला 1 जुलाई से लागू हो जाएगा।

अब मध्यप्रदेश के साढ़े चार लाख कर्मचारियों को भी ऐसे ही किसी फैसला का इंतजार है। क्योंकि मध्यप्रदेश सरकार मोदी सरकार की तर्ज पर एक के बाद एक कर्मचारियों के लिए निर्णय ले रही है। इससे पहले मध्यप्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों को सातवां वेतनमान दे दिया। उसके बाद महंगाई भत्ता भी बढ़ाया था। अब केंद्रीय कर्मचारियों का दो फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाकर 9 फीसदी करने का असर भी मध्यप्रदेश के कर्मचारियों पर पड़ सकता है। मध्यप्रदेश में रहने वाले केंद्रीय कर्मचारियों की तरह ही मध्यप्रदेश के साढ़े चार लाख से अधिक कर्मचारी और इतने ही पेंशनभोगी कर्मचारी भी दो फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने का इंतजार करने लगे हैं।

यह भी है खास
-महंगाई भत्ता बढ़ाने का फायदा केंद्र सरकार के सवा करोड़ कर्मचारियों पर पड़ेगा। इनमें 48.41 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 62.03 लाख पेंशनभोगी शामिल हैं।

MUST READ

साढ़े चार लाख पेंशनर्स को बड़ा झटका, उलझ सकता है पेंशन का मामला
7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों का वेतन बढ़ गया, यहां देखें अपनी सैलरी स्लिप
7Th Pay: सरकार ने इन्हें भी दिया 7वां वेतनमान का तोहफा, जानिए कितनी बढ़ गई सैलरी
Big Breaking: सरकार ने दिया सभी पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, 7वें वेतनमान के हिसाब से मिलेगी पेंशन
7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों का वेतन बढ़ गया, यहां देखें अपनी सैलरी स्लिप