9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चैन से जीना है तो दोस्त की तरह बनाएं सास-बहू के रिश्ते को

गोचरी विधि कार्यशाला का प्रशिक्षण शासन साध्वी कंचन प्रभा ने दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
jaini

चैन से जीना है तो दोस्त की तरह बनाएं सास-बहू के रिश्ते को

बेंगलूरु. गांधीनगर सभा भवन में साध्वी कंचनप्रभा के सान्निध्य में 'वी कनेक्ट' के अंतर्गत गोचरी विधि और सास-बहू का मधुर संबंध विषयक कार्यशाला हुई। अध्यक्ष अनीता गांधी ने स्वागत किया।

गोचरी विधि कार्यशाला का प्रशिक्षण शासन साध्वी कंचन प्रभा ने दिया। साध्वी ने बताया कि गोचरी बहराना श्रावक का बारहवां व्रत है।

उन्हें साधु-साध्वियों के लिए खाना नहीं बनाना चाहिए जो बनता है, उसमें से ही बहराना चाहिए और उनोदरी भी करनी चाहिए साथ ही बताया कि श्रावक को सचित और अचित का उपयोग रखना चाहिए।

सास-बहू का संबंध कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक विनय बैद ने बहुत ही सुंदर तरीके से समझाया कि कैसे यह रिश्ता गलतफहमी से बिगड़ जाता है।

कैसे राई का पहाड़ बनता है, जिससे परिवार में तनाव पैदा होता है। तनाव में आदमी कभी भी चैनपूर्वक जीवन नहीं जी सकता। वह अपना विकास नहीं कर सकता तथा परिवार और समाज में भी खुशहाली का माहौल नहीं दे सकता।

अगर हमें चैन की जिंदगी जीना है तो सास-बहू का संबंध दोस्ती का बनाना होगा, जिसका आसान तरीका है, सास-बहू एक दूसरे से खुलकर बात करें। अंदर ही अंदर कोई बात ना रखें।

कार्यक्रम में मनोरंजक गेम्स भी रखा गया, जिसमें सभी बहनों ने उत्सुकता से भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन मोना आंचलिया ने किया। मंत्री सीमा श्रीमाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

उपाध्यक्ष तारा सेठिया, सुमन मालू, प्रचार-प्रसार मंत्री विनीता मरोठी सहित 30 बहनों ने कार्यशाला में भाग लिया। कार्यक्रम सानंद संपन्न हुआ।