28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AFG: दिनेश कार्तिक ने मेहमानों को प्रशंसा के साथ चेताया

अफगानिस्तान के सभी स्पिनर मिलकर भी कुलदीप जितने मैच नहीं खेले होंगे अनुभव को नहीं किया जा सकता नजरअंदाज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 13 Jun 2018, 5:25 PM IST

cricket

IND vs AFG: दिनेश कार्तिक ने मेहमानों को प्रशंसा के साथ चेताया

बेंगलूरु. शानदार फार्म में चल रहे भारतीय टीम के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफगानिस्तान के अब तक के प्रदर्शन की सराहना की है साथ ही भारत के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले चेतावनी भी दी है। यहां मंगलवार को टीम इंडिया के अभ्यास सत्र से पहले संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कार्तिक ने कहा कि उनके सारे फिरकी गेंदबाज मिलकर भी उतने प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेले होंगे, जितने कुलदीप यादव ने अकेले खेले हैं।

इससे पहले अफगानिस्तान के कप्तान असगर स्तानिकजई ने अफगानी स्पिनरों को भारत से बेहतर बताया था, जिस पर टीम इंडिया के खिलाड़ी करुण नायर ने बिना टेस्ट अनुभव के बड़ा बयान बताया था। कार्तिक ने कहा युवा खिलाड़ी कुलदीप ने अब तक 24 प्रथम श्रेणी मैच (चार दिवसीय) खेले हैं।

जबकि दूसरी ओर अफगानिस्तान के राशिद खान अभी तक चार, जाहिर खान 7 मैच खेले, जबकि मुजीब जादरान एक भी मैच नहीं खेले हैं, जो कुल मिलाकर 11 मैच हुए। कार्तिक ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि अफगानिस्तान के कप्तान ने क्या कहा लेकिन भारतीय टीम के पास काफी अनुभव है। टेस्ट क्रिकेट ही नहीं बल्कि घरेलू क्रिकेट में काफी चार दिवसीय मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में अनुभव की काफी मायने रखता है।
उन्होंने कहा कि आइपीएल टूर्नामेंट में भी चेन्नई सुपरकिंग्स ने यह साबित किया कि अनुभव की क्या अहमियत है।
इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

भारतीय टीम के दो स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (311) और रविंद्र जड़ेजा (165) ने कुल मिलाकर 476 विकेट लिए हैं, जो इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि अफगान के स्पिनरों क्रिकेट के छोटे प्रारूप में जो प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, उसे वे टेस्ट क्रिकेट में भी दोहरा सकते हैं। लेकिन, यह कहना होगा कि भारतीय स्पिनरों के पास अनुभव अधिक है।

उपलब्धियों को मुक्त कंठ से सराहा
हालांकि, उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की उपलब्धियों को खुलकर सराहा। कार्तिक ने कहा कि अफगानिस्तान क्रिकेट का सफर बेहतरीन रहा है। बहुत लोगों को पता भी नहीं था कि अफगानिस्तान क्रिकेट भी खेलता है। उन लोगों ने बहुत कुछ बर्दाश्त किया है, उसके बावजूद अपने प्रदर्शन से एक अलग छाप छोड़ी है। इसका पूरा श्रेय उन्हें दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामूली बुनियादी सुविधाओं के बावजूद उन्होंने प्रशसंनीय प्रदर्शन किया है। वे क्रिकेट के दूसरे प्रारूपों में खेल ही नहीं रहे हैं बल्कि शृंखला भी जीत रहे हैं। क्रिकेट जगत में अफगानिस्तान का उदय खेल के लिए अच्छा है।