6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैन समाज ने पुलिस कर्मियों को दिए रेन कोट

तलेसरा बोले जैन समाज सेवा में अग्रणी

2 min read
Google source verification
जैन समाज ने पुलिस कर्मियों को दिए रेन कोट

जैन समाज ने पुलिस कर्मियों को दिए रेन कोट

बेंगलूरु. कर्नाटक राज्योत्सव पर जैन समाज ने बेंगलूरु दक्षिण के सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की उपस्थिति में पुलिस कर्मचारियों को रेनकोट वितरित किए गए। इस अवसर पर शांतमल्लप्पा और इंस्पेक्टर सुदर्शन उपस्थित थे। कार्यक्रम बेंगलूरु साउथ कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता और व्यवसायी सुशील तलेसरा ने कहा कि जैन समाज ने कोरोना काल में समाज सेवा के अनेक कार्य किए हैं। समाज सेवा के कार्य में अग्रणी है। सांसद तेजस्वी सूर्या ने जैन समाज द्वारा शुरू किए गए शुभकार्य की सराहना की और जैन समाज के स्वयंसेवकों को बधाई दी। कुछ रेनकोट तेजस्वी सूर्या द्वारा वहां उपस्थित पुलिस अधिकारियों को भी दिए गए। आभार भरत कुमार जैन ने जताया।
इस अवसर पर सतीश बागरेचा, मदन लुंकड़, बाबूलाल मेहता, कैलाश संकलेचा, राजेश मुणोत, सुशील तलेसरा, डूंगर मूथा, मनोज बाफना, डॉ.रतन सालेचा, गौतम धारीवाल, कमलेश नाहर, मिथिलेश बाफना, गौतम कोठारी, श्रेयांस पालरेचा, अरुण शर्मा, गौरव सालेचा उपस्थित थे।

आचार्य महाश्रमण होम्योपैथी क्लिनिक का उद्घाटन
बेंगलूरु. कन्नड़ राज्योत्सव पर जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा विजय नगर की ओर से अनेक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कन्नड़ ध्वजारोहण के बाद आचार्य महाश्रमण होम्योपैथिक क्लीनिक का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर साध्वी मंगलप्रज्ञा ने कहा व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना चाहिए। सभा अध्यक्ष राजेश चावत ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सलाहकार समिति के पूर्व चेयरमैन के.रामारेड्डी ने कहा कि व्यक्ति अगर होम्योपैथी दवाई का सेवन करे तो उसकी आयु में वृद्धि होगी और स्वस्थ रहेगा। डीसीपी के.रामचंद्रा ने भी विचार रखे। भाजपा दक्षिण जिला कोर कमेटी एवं सहप्रभारी सुशील तलेसरा ने भी सभा के कार्य की सराहना की। एसीपी के.अजय कुमार भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में चातुर्मास काल में सेवारत अनेक कार्यकर्ता, संयोजक,व्यस्थापक, ज्ञानशाला परिवार, उपासक-उपासिकाओं एवं प्रायोजक परिवार को समृति चिन्ह दिए गए। संचालन मंत्री मंगल कोचर एवं सहमंत्री प्रकाश गांधी ने किया। आभार सहमंत्री अशोक कोठारी ने जताया।