रक्तदान, स्वास्थ्य जांच शिविर 15 को
बेंगलूरु. सर्वजन एकता मंच की ओर से उत्तरप्रदेश सेवा मंडल, भारतीय मानव सेवा संघ, छठ पूजा सेवा समिति, अखिल भारतीय जन सेवा संगठन, कर्नाटक उत्तर भारतीय समाज के सहयोग से 15 अगस्त को लालबाग गेट के डबल रोड स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सुबह 10 बजे रक्तदान और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।