रिजार्ट से पुलिस सुरक्षा हटाई
नई सरकार के गठन के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने शहर के उस रिजार्ट से सुरक्षा हटा ली जहां कांग्रेस के विधायक ठहरे हुए हैं। इस बीच, चर्चा है कि बदले हालात में अपने विधायकों को भाजपा के आपरेशन कमल से बचाने के लिए कांग्रस और जद ध उन्हें अन्य राज्यों मेें ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने जद ध के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा से संपर्क को विधायकों को क्रमश: विशाखापट्टणम और हैदराबाद में ठहराने की पेशकश की है। बुधवार को ऐसी ही पेशकश पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की थी। इस बीच, चर्चाहै कि जद ध ने विधायकों को कोच्चि के रिजार्ट में रखने का फैसला किया है। उधर, कांग्रेस अपने विधायकों को पंजाब या केरल ले जाने की तैयारी कर रही है।