---
वाहनों में लगाई आग, 4 युवक गिरफ्तार
बेंगलूरु. कामाक्षीपाल्या पुलिस ने मकानों के सामने खड़े वाहनों के शीशे तोडऩे और आग लगाकर आतंक फैलाने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सुकंदाकट्टे निवासी मोहम्मद यासीन (25), हनुमंता (19), एन.दीपक (26) और मनीश (24) ने गत 13 अगस्त की रात कावेरीपुरम इलाके मेंं मकानों के सामने खड़ी 17 से अधिक कार, टैंपो ट्रैवलर और ओला टैक्सियों के शीशे तोडऩे के अलावा पांच से अधिक दुपहिया वाहनों को आग लगाकर दहशत फैलाई थी।