8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्र के उत्थान में नारी की अग्रणी भूमिका

जैन महिला मंडल, कलासीपाल्यम का आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
jain_mahila_mandal.jpg

बेंगलूरु. जैन महिला मंडल, कलासीपाल्यम की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ' नारी तूं नारायणी' कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष अरुणा पोरवाल ने नारी को शक्ति स्वरूपा, नारायणी बताते हुए कहा कि नारी में लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा का रूप समाया हुआ है। नारी जननी है, नारी अन्नपूर्णा है, नारी वात्सल्य और ममता की मूरत है। नारी शक्ति का राष्ट्र की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और आगे भी राष्ट्र के उत्थान में नारी को अग्रणी भूमिका निभानी होगी। चंद्राबाई शर्मा ने बताया कि नारी अबला नहीं सबला है। नारी की महानता का वर्णन वेदों, पुराणों और शास्त्रों में भी बताया गया है। नारी का जहां सम्मान होता है , वहां सुख-शांति का वास होता है। इस अवसर पर सदस्यों ने विचार व्यक्त किए।

फाग उत्सव में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा
बेंगलूरु. राजपुरोहित समाज भवन, मैसूर रोड बेंगलूरु में राजपुरोहित महिला मंडल की ओर से महिलाओं के लिए फाग उत्सव 2024 का अयोजन किया गया। समाज की महिलाओं और बेटियों ने मिलकर फाग उत्सव का भरपूर आनंद लिया। महिला मंडल की सभी सदस्यों ने राजस्थानी वेशभूषा और फाग लेहरिया में ढोल की ताल पर सामूहिक नृत्य किया। फाग उत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का अयोजन किया गया।