11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लिलो लिलो घोड़ो लिसरीयो…

एक शाम, बाबा रामदेव के नाम

2 min read
Google source verification
ramdev

लिलो लिलो घोड़ो लिसरीयो...

मैसूरु. कुमावत समाज मैसूर के तत्वावधान में बुधवार रात 'एक शाम बाबा रामदेव के नाम' भजन संध्या व रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। रामदेव बाबा की तस्वीर पर पुष्पहार पहना, ज्योत प्रज्वलित कर प्रसादी का भोग लगा पंडित हीरालाल वैष्णव द्वारा विशेष विधि विधान से पूजा अर्चना सम्पन्न करवाई गई। जागरण में राजस्थान नागौर के भजन कलाकार ओम प्रकाश जस नगर एवं मंडली द्वारा 'मैं थाने सिवरु गजानन्द देवा...' लिलो लिलो घोड़ो लिसरीयो....', 'गायो वाला कान जी...' आदि राजस्थानी लोक भजनों की शानदार प्रस्तुति दे कर माहौल को धर्ममय बनाकर भक्तगणों को खूब नचाया। धर्मसभा में देर रात तक भक्ति सरिता बहती रही।

सभा में कुमावत समाज मैसूर द्वारा विभिन्न समाज के पदाधिकारियों का माला पहनाकर व शॉल ओढा कर बहुमान किया गया। कुमावत समाज मैसूर के अध्यक्ष सोहनलाल मंगलोडा, ओमप्रकाश पिलोदीया, प्रकाश चंद पिपाड़ा, दलपत राम मानणीया, महाराणा प्रताप राजपूत मंडल के कोषाध्यक्ष व राजस्थान विष्णु सेवा ट्रस्ट के नवयुवक मंडल अध्यक्ष पृथ्वीसिंह चांदावत, घांची समाज मैसूर के अध्यक्ष तुलसी राम भाटी, दि जाट सामज के अध्यक्ष प्रकाश ढाका, राजस्थान विष्णु सेवा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष कपूरचन्द सेन, डॉ महेन्द्र सिंह राजपुरोहित, सीरवी समाज केआरएस रोड़ के अध्यक्ष मोटाराम सोलंकी, आईजी गेर मण्डल के अध्यक्ष मोहन लाल सोलंकी सहित विभिन्न समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन रुपाराम राठौड़ ने किया। मैसूरु, मंड्या, चामराजनगर, नन्जनगुड, गुन्डलपेट आदि जगहों से भक्तों ने भाग लिया।

गणपति प्रतिमा का विसर्जन
मंड्या. कलिकम्मा देवी युवक संघ की ओर से अरकेरे गांव के अगड्डी मोहल्ला के कलिकम्मा देवस्थान के पास स्थापित गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन बुधवार रात को धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ हुआ। लोगों ने पूजा-अर्चना आरती के बाद शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा मुख्य बाजार, मारीगुड्डी चौराहा, कलगलपेटे सहित मुख्य मार्ग से निकली, जिसमें कन्नड़ व हिंदी गीतो पर युवक नाचते-गाते हुए चल रहे थे। देर रात को गांव के समीप तालाब पर पूजा-अर्चना आरती के बाद गणपति बप्पा प्रतिमा का विसर्जन किया गया।