5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माहेवरी सभा ने मनाया महेश नवमी महोत्सव

राज्यसभा सदस्य सिरोया का अभिनन्दन

3 min read
Google source verification
माहेवरी सभा ने मनाया महेश नवमी महोत्सव

माहेवरी सभा ने मनाया महेश नवमी महोत्सव

बेंगलूरु. माहेश्वरी सभा बेंगलूरु की ओर से महेश नवमी महोत्सव रविवार शाम को ओकलीपुराम स्थित माहेश्वरी भवन में मनाया गया। इस अवसर पर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष निर्मलकुमार तापडिय़ा, माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष कांता काबरा, माहेश्वरी युवा संघ अध्यक्ष अरविंद लोया, माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट चेयरमैन मोहनलाल माहेश्वरी, माहेश्वरी फाउंडेशन के चेयरमैन राजगोपाल भूतड़ा, माहेश्वरी सौहार्द क्रेडिट कोऑपरेटिव लिमिटेड के उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डागा, वरिष्ठ सदस्य रतनलाल सोमाणी, कार्यसमिति सदस्य प्रदीप सोडानी एवं सतीश मूंदड़ा ने भगवान महेश की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। महेश वंदना हरिकिशन सारड़ा, पूजा मालानी, संजू राठी, आशा बियाणी व नेहा लोहिया ने प्रस्तुत की।
अध्यक्ष निर्मलकुमार तापडिय़ा ने समाज बंधुओं का महेश नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारा गौरव है, आधुनिक सोच और परिस्थितियों के कारण बहुत बदलाव आ रहे हैं। हमें ध्यान देकर हमारे संस्कार और संस्कृति को बचाना चाहिए, संगठित होकर काम करना चाहिए।
सचिव भगवानदास लाहोटी ने कहा कि कुछ दिनों में माहेश्वरी समाज निर्देशिका 2022 प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने सभी समाज बंधुओं से अपनी जानकारी तुरंत भिजवाने का आग्रह किया। कार्यसमिति सदस्य अजय राठी ने जनकल्याण कार्यक्रम अमृत महोत्सव की जानकारी दी, जिसके अंतर्गत 75 मानवीय सेवा कार्य किया जा रहे हैं।
माहेश्वरी सभा के सचिव भगवानदास लाहोटी ने बताया कि इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दो ग्रुप थे। नर्सरी ग्रुप में प्रथम स्थान हितिका जाजू, द्वितीय शर्व तापडिय़ा व तीसरे स्थान पर रियांशी मूंदड़ा रहीं। कक्षा 1 से कक्षा 4 तक के बच्चों में प्रथम स्थान पर गरिमा जाजू, काव्य कलांत्री और तृतीय पुरुस्कार पल्लेड़ को मिला। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 3 वर्ष से 7 वर्ष की आयु वर्ग में गरिमा जाजू प्रथम, रियांश गिलड़ा द्वितीय, वल्लरी पलोड़ तृतीय स्थान पर रहीं। 7 से 12 वर्ष आयु वर्ग में अंकित झंवर प्रथम, पलक भूतड़ा द्वितीय तथा लक्ष्य सारड़ा तीसरे स्थान पर रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत शिव तांडव स्त्रोत पर आधारित बहुत ही सुंदर क्लासिकल नृत्य आयुषी काबरा ने प्रस्तुत किया। शिव महिमा पर आधारित नम्रता मालू, वंदना कांकाणी, सिद्धार्थ मालू एवं जीविका गिलडा ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। भगवान महेश की प्रशंसा में एक मनमोहक भजन ममता मूंदड़ा, स्नेहा कलांत्री, पूजा कलांत्री, काव्या कलांत्री एवं अदिति सारड़ा ने प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन सुनीता लाहोटी ने किया।
वयोवृद्ध सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत सभा सदस्य महावीरप्रसाद काबरा, मीरा काबरा तथा रामनारायण मोदानी, शांतादेवी मोदानी का पुष्प माला, शॉल एवं श्रीफल से माहेश्वरी सभा एवं महिला मंडल के पदाधिकारियों ने किया।
विशिष्ट उपलब्धि सम्मान के अंतर्गत चनाशिया लढा को 10 वर्ष की आयु में इन परसूट ऑफ मैजिक नामक किताब लिखने के लिए सम्मान किया गया। श्री पलोड़ को 10 वर्ष की आयु में गीता 6 अध्याय को कंटस्थ करने के लिए गीता परिवार द्वारा गीता पताका से सम्मानित किया गया।

सिरोया का सम्मान
नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य लहरसिंह सिरोया का माहेश्वी सभा बेंगलूरु की ओर से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सिरोया ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम को देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि माहेश्वरी सभा ही प्रथम समाज है जिसने मेरे निर्वाचन पर अभिनंदन समारोह आयोजित किया है। कक्षा 1 से कक्षा 9 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को सरस्वती पुरुस्कार के अंतर्गत एचिवर एवं सुपर एचिवर अवार्ड्स दिए गए। सह सचिव सत्यनारायण मालाणी ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन कार्यसमिति सदस्य अजय राठी ने किया।