निगम के प्रबंध निदेशक अजय सेठ ने कहा कि मौजूदा समय में करीब 60 फीसदी मेट्रो यात्री स्मार्ट कार्ड का उपयोग करते हैं जिससे यात्रा करने पर यात्रियों को 15 फीसदी तक छूट मिलती है। उन्होंने कहा कि हम उन जगहों पर टॉप-अप मशीन लगाने की सोच रहे हैं जहां सर्वाधिक संख्या में लोग आते हैं। इसके लिए बेंगलूरु महानगर परिवहन निगम के टीटीएमसी बस अड्डे, बैंक परिसर और मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य चुनिंदा जगहों का चयन किया जाएगा।