समाज कल्याण विभाग करीब 2500 छात्रावासों का संचालन करता है। इनमें भोजन, बिस्तर तकियों तथा आवास से जुड़ी समस्याएं हो तो विद्यार्थी हेल्पलाइन पर काल कर अथवा व्हाट्स एप मैसेज भेज कर समस्या बता सकते हैं और सुझाव भी दे सकते हैं। ऐसी शिकायतों का सबसे पहले तहसीलदार संज्ञान लेंगे। उनसे नहीं सुलझने पर जिलाधिकारी से लेकर राज्य स्तर तक ये समस्याएं जाएंगी। यह देश में अपनी तरह का पहला केंद्र है जो 24 घंटे काम करेगा।