प्रभारी मुख्य अभियंता के निवास पर छापा
बेंगलूरु. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अधिकारियों ने मंगलवार को तुमकूरु जिले में तुरुवेकेरे के हेमावती नहर क्षेत्र के अधीक्षक अभियंता और हेमावती नाला क्षेत्र तुमकूर के प्रभारी मुख्य अभियंता एच. शिवकुमार के पास संदिग्ध स्रोतों से अर्जित सपंत्ति का पता लगाया है। एसीबी अधिकारियों ने सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बेंगलूरु के जय नगर पूर्व, तुमकूर और एसआइटी एक्सटेंशन स्थित पिता के निवास पर छापा मारा गया। सभी संपत्ति का हिसाब लगाया जा रहा है।