4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करुणानिधि ने की थी राज्य के साथ नए संबंधों की शुरुआत

यादों के झरोखे से: द्रविड़ नेता से गहरा रिश्ता था कर्नाटक का
2 min read
Google source verification
karunanidhi

करुणानिधि ने की थी राज्य के साथ नए संबंधों की शुरुआत

बेंगलूरु. कावेरी जल विवाद को लेकर दो पड़ोसी राज्यों कर्नाटक और तलिमनाडु के बीच की आपसी कड़वाहट कम करने में एम. करुणानिधि ने अहम भूमिका निभाई थी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए वर्ष 2009 में उन्होंने विवादों को अलग हटाते हुए बेंगलूरु का दौरा किया जिससे दोनों राज्यों के बीच संबंधों में नई ताजगी आई।

दोनों राज्यों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येड्डियूरप्पा और करुणानिधि ने विशेष प्रयास किए। कई महीनों तक पर्दे के पीछे चली बैठक के बाद अंतत: येड्डियूरप्पा ने तमिल कवि और संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा के अनावरण के लिए करुणानिधि को आमंत्रित किया। इस प्रतिमा का निर्माण होने के बाद लगभग दो दशकों तक अनावरण नहीं हुआ था। कावेरी जल विवाद को लेकर हुए दंगे के बाद यह प्रतिमा जस की तस पड़ी थी। करुणानिधि ने भी कहा था कि जब तक तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का अनावरण नहीं होगा तब तक वे बेंगलूरु के किसी भी सार्वजनिक समारोह में शामिल नहीं होंगे। अंतत: उनके हाथों 9 अगस्त 2009 को अलसूर के निकट तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का अनावरण हुआ और दोनों राज्यों के बीच संबंधों में एक नई शुरुआत हुई।

इसके बाद करुणानिधि ने भी मशहूर कन्नड़ कवि सर्वज्ञ की प्रतिमा के अनावरण के लिए येड्डियूरप्पा को 13 अगस्त को चेन्नई आमंत्रित किया। तब करुणानिधि ने कहा था कि दो भाइयों ने एक अनूठा उदाहरण पेश किया है। इसमें कोई राजनीति नहीं है। यह प्रतिमाओं का अनावरण नहीं बल्कि यह दोनों राज्यों की जनता के लिए दिल के दरवाजे खुले हैं।


कुछ दुर्लभ चित्र जारी
येड्डियूरप्पा ही नहीं राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ करुणानिधि के संबंध काफी अच्छे रहे। उनके निधन पर राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने 21 दुर्लभ चित्र जारी किए हैं। इनमें डी देवराज अर्स, जेएच पटेल, येड्डियूरप्पा और एचडी कुमारस्वामी के साथ करुणानिधि के कुछ अविस्मणीय तस्वीरें हैं। इसके अलावा मशहूर अभिनेता और दादासाहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित राजकुमार और उनकी पत्नी के साथ भी कुछ चुनिंदा तस्वीरें हैं।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग