तुमकूरु. तुमकुर के 600 वर्ष प्राचीन सिद्धगंगा मठ में पहली बार पहुंचे प्रज्ञासागर मुनि ने मठ के संस्थापक 112 वर्षीय वयोवृद्ध डॉ शिव कुमार स्वामी से मुलाकात कर धर्म चर्चा की।
इस मौके पर मुनि ने अपनी बहुचर्चित किताब 'डलठववा' स्वामी को प्रदान की। साथ ही मुनि ने रजत श्रीफल भेंटकर स्वामी को स्वस्थ एवं सुखद जीवन के लिए अपना आशीर्वाद दिया।
मुनि संघ एवं समाज द्वारा स्वामी का पुष्पहार एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। इस मुलाकात पर मुनि ने कहा कि इतने विशाल मठ का संचालन कर स्वामी ने भारतीय संस्कृति को पुनर्जीवित कर दिया है।
अल्प प्रवास के दौरान मठ के विशाल प्रांगण में एकरूपता लिए गणवेश में उपस्थित 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों को आशीर्ववचन प्रदान करते हुए सफलता के सूत्र दिए एवं संस्कारों का पाठ पढ़ाया। मठ में अध्ययनरत इन हजारों बच्चों की उपस्थिति और मंचासीन प्रज्ञासागर मुनि का यह दृश्य अत्यंत मनभाव होकर प्राचीन गुरुकल का दर्शन करा रहा था। इस आयोजन में तुमकुर जैन समाज के पचेश जैन, बाहुबली, आरएन पद्मानाभ, अनंतराज, बीजी सुरेश, डीएस कुमार, रमेश सहित अनेक भक्तों ने सहयोग प्रदान किया।