8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑनलाइन देख सकेंगे मैसूरु दशहरा

सभी कार्यक्रमों का होगा लाइव प्रसारण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Sanjay Mohan Kulkarni

•

Updated: 2 Oct 2021, 5:46 AM IST

ऑनलाइन देख सकेंगे मैसूरु दशहरा

ऑनलाइन देख सकेंगे मैसूरु दशहरा

बेंगलूरु. कोरोना महामारी के कारण लगातार दूसरे साल विश्व प्रसिद्ध मैसूरु दशहरा महोत्सव का आयोजन सादगी से होगा और कार्यक्रमों में भी काफी सीमित संख्या में लोगों को अनुमति दी जाएगी। लेकिन, लोग घरों में बैठक कर भी महोत्सव का वर्चुअल आनंद ले सकेंगे। सरकार ने इसके लिए पूरे इंतजाम किए हैं। मैसूरु जिला प्रशासन ने शुक्रवार को महोत्सव की वेबसाइट लांच की, जहां लोग कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण देख सकेंगे।
वेबसाइट लांच करने के बाद जिला प्रभारी मंत्री एसटी सोमशेखर ने कहा कि महोत्सव में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम वेबसाइट के साथ ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चामुंडी पहाड़ी पर आयोजित उद्घाटन समारोह, अंबा विलास महल में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, जंबो सवारी आदि में सिर्फ आमंत्रित अतिथियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। लेकिन, लोग इन कार्यक्रमों को वुर्चअल देख सकेंगे। सभी कार्यक्रम कोरोना सुरक्षा मानकों के मुताबिक ही होंगे। तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए सरकार ने इस साल भी पर्यटकों और आम लोगों को दशहरा महोत्सव में भाग लेने की अनुमति नहीं दी है।
मंत्री ने पैलेस बोर्ड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के बाद कहा कि वेबसाइट पर दशहरा के इतिहास से लेकर इस बार के पूरे कार्यक्रम सहित अन्य सभी तरह की जानकारियां कन्नड़ और अंग्रेजी में उपलब्ध होगी। मैसूरु महल और चिडिय़ाघर के बारे में भी जानकारी दी गई है। पिछले साल भी काफी संख्या में लोगों ने ऑनलाइन ही महोत्सव देखा था।इस साल भी सरकार ने महोत्सव को काफी सादगी से मनाने का निर्णय लिया है। ७ अक्टूबर को पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा चामुंडी पहाड़ी पर आयोजित कार्यक्रम में देवी चामुंडेश्वरी की पूजा-अर्चना कर महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

इस अवसर पर विधायक एल नागेंद्र, मैसूरु शहर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एचवी राजीव, जिलाधिकारी डॉ बागडी गौतम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एएम योगीश आदि उपस्थित थे।