दूसरी तरफ एनआइए ने मुनीर की सूचना पर बेंगलूरु छावनी रेलवे स्टेशन से आदिल उर्फ असदुल्ला (29) को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जेे से तीन मोबाइल फोन, बैंक में जमा कराई गई राशि से संबंधिथ तीन रसीदें, बंगाला भाषा में लिखी एक डायरी जब्त की। उन्हें पता नहीं था कि मुनीर और असदुुल्ला संदिग्ध आतंककारी हैं। मुनीर ने मकान के लिए 10 हजार रुपए अग्रिम राशि के तौर पर दिए थे। हर माह दो हजार रुपए किराया देता था। मुनीर, असदुल्ला और हसन की पत्नियां फरार हैं। बोधगया और वद्र्धमान विस्फोट के आरोपी मुनरी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। स्थानीय अदालत ने उसे पांच दिन के ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया था।