
निम्हांस को नेल्सन मंडेला पुरस्कार
राष्ट्रीय मानसिक आरोग्य व स्नायु विज्ञान संस्थान (निम्हांस) को विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने स्वास्थ्य संवर्धन के लिए नेल्सन मंडेला पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया है।
National Institute of Mental Health & Neuro Sciences की निदेशक डॉ. प्रतिमा मूर्ति ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा, यह पुरस्कार न केवल हमारी अतीत और वर्तमान उपलब्धियों को मान्यता है बल्कि उस स्थाई विरासत और दृष्टिकोण का भी सत्यापन है, जिसने अपनी स्थापना के बाद से निम्हांस का मार्गदर्शन किया है। यह मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के मिशन को जारी रखने के हमारे संकल्प को पुष्ट करता है।
Dr. Pratima Murthy ने कहा कि निम्हांस मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान (Mental Health and Neuroscience) के क्षेत्र में सबसे आगे रहा है। मानसिक स्वास्थ्य देखभाल को सामान्य स्वास्थ्य देखभाल में एकीकृत करने, समुदाय-आधारित रणनीतियों को विकसित करने और अग्रणी डिजिटल स्वास्थ्य हस्तक्षेपों को विश्व स्तर पर मान्यता दी गई है।
Nelson Mandela Award (नेल्सन मंडेला पुरस्कार) उन व्यक्तियों, संस्थानों एवं सरकारी या गैर-सरकारी संगठनों को मान्यता देता है, जिन्होंने स्वास्थ्य संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान प्रदर्शित किया है।
Published on:
09 Feb 2024 09:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
