7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पदमा अध्यक्ष व रसीला चेयरपर्सन मनोनीत

आनंद तीर्थ महिला परिषद की वार्षिक बैठक

2 min read
Google source verification
पदमा अध्यक्ष व रसीला चेयरपर्सन मनोनीत

पदमा अध्यक्ष व रसीला चेयरपर्सन मनोनीत,पदमा अध्यक्ष व रसीला चेयरपर्सन मनोनीत,पदमा अध्यक्ष व रसीला चेयरपर्सन मनोनीत

बेंगलूरु. उपाध्याय प्रवीण ऋषि द्वारा गठित आनंद तीर्थ महिला परिषद की वार्षिक बैठक एक रिसोर्ट में हुई। इसमें परिषद के सदस्यों की उपस्थिति में गत वर्ष के कार्यक्रम एवं अन्य उपक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। संतोष लोढ़ा ने गत वर्ष के आय व व्यय की जानकारी दी। इस अवसर पर वर्ष 2022 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष रसीला मरलेचा एवं चेयरमैन विमला बाफना ने आपसी सलाह से पदमा कोठारी को अध्यक्ष एवं शांति गादिया को महामंत्री चुना। किरण सिंघवी एवं मंजू विनायकिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। रसीला मरलेचा को 2022 का चेयरपर्सन घोषित किया गया। आगामी वर्ष के कार्यक्रम के साथ उपाध्याय प्रवीण ऋषि द्वारा चलाए जाने वाले शिविरों को प्राथमिकता देने पर भी चर्चा हुई। रसीला मरलेचा के जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा की कर्नाटका प्रांतीय महिला अध्यक्ष बनने पर परिषद के सदस्यों ने बहुमान किया। विमला बाफना ने परिषद के सदस्यों के लिए धार्मिक ज्ञान कक्षा चलाने की बात रखी। जिसे सभी सदस्यों ने सहर्ष स्वीकार किया। नवनियुक्त चेयरपर्सन रसीला मरलेचा ने सभी का आभार जताया। नवनियुक्त अध्यक्ष पदमा कोठारी को वर्ष 2022 की कमान सौंपी गई।

सैन्य अधिकारियों को अनूठी श्रद्धांजलि
कोड़ूगु. कुशाल नगर में हिन्दू जागरण वेदिके और हिन्दू युवा वाहिनी के तत्वावधान में श्रद्धांजलि रथ का आयोजन किया गया। इसमें गत वर्ष तमिलनाडु राज्य में सीडीएस बिपिन रावत व उनकी पत्नी, सैन्य अधिकारियों व जवानों सहित हेलीकॉप्टर दुर्घटना में वीरगति को प्राप्त हुए, उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि का कार्यक्रम रखा गया। रथयात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरी। इसमें तोप की झांकी के साथ बिपिन रावत की आदमकद प्रतिमा सजाई गई। स्कूल और कॉलेज के छात्रों, स्वतंत्रता सेनानी और सेवानिवृत्त सैनिक, स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थाम कर भारत माता की जयकारे तथा बिपिन रावत अमर रहे नारों के साथ पुष्प वर्षा की।