5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तो क्या यहाँ ट्रेनों की आवाजाही से बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या !

नए कोरोना संक्रमितों में अधिकांश वे ही लोग हैं जो ट्रेनों से पहुंचे हैं।

2 min read
Google source verification
तो क्या यहाँ ट्रेनों की आवाजाही से बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या !

तो क्या यहाँ ट्रेनों की आवाजाही से बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या !

पणजी. अब तक गोवा को सुरक्षित राज्य समझा जा रहा था, ट्रेनों की आवाजाही से पूर्व गोवा पूरी तरह कोरोना मुक्त था। जैसे ही देश के दूसरे राज्यों से यहां लोगों का आना शुरू हुआ प्रदेश में फिर से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने शुरू हो गए।

गोवा में सोमवार सुबह कोरोना के नौ नए संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है।

लॉकडाउन के दौरान दिल्ली व मुंबई से यहां 3 ट्रेनों का आगमन हुआ। इन ट्रेनों में 1500 यात्री गोवा पहुंचे। इन यात्रियों में सभी गोवा के ही निवासी हैं, जो लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे हुए थे।

नए कोरोना संक्रमितों में अधिकांश वे ही लोग हैं जो ट्रेनों से गोवा पहुंचे हैं। इस बीच राज्य की जनता प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रही है और सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना भी कर रही है।

इसके साथ ही ट्रेनों की आवाजाही बंद करने की मांग कर रही है। हालांकि राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे निश्चिंत रहें, सरकार हर परिस्थिति से निपटने में पूरी तरह सक्षम है।

-----

दपरे लगातार कर रहा है श्रमिक ट्रेनों का संचालन
अब तक लाखों श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाया
हुब्बल्ली. दक्षिण पश्चिम रेलवे पिछले कई दिन से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए लगातार श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इस दौरान लाखों यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।

रविवार को भी दक्षिण पश्चिम रेलवे की ओर से 12 और श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई। इसमें से उत्तर प्रदेश के लिए 6 , बिहार के लिए 3 एवं झारखंड, राजस्थान और जम्मू कश्मीर के लिए एक-एक ट्रेन रवाना की गई।

जब से केंद्र सरकार ने श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए ट्रेनों के संचालन की इजाजत दी है तब से दक्षिण पश्चिम रेलवे की ओर से विभिन्न हिस्सों के लिए 76 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें रवाना कर चुका है। दपरे लाखों श्रमिकों व विद्यार्थियों को उनके घरों तक पहुंचा चुका है।