6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले दिन दपरे ने एक स्वर्ण, तीन रजत, दो कांस्य जीते

हुब्बल्ली में शुरू हुई अखिल भारतीय रेलवे तैराकी चैम्पियनशिप

2 min read
Google source verification
janism

पहले दिन दपरे ने एक स्वर्ण, तीन रजत, दो कांस्य जीते

बेंगलूरु. हुब्बल्ली में शनिवार को शुरू हुई 59 वीं अखिल भारतीय रेलवे तैराकी चैम्पियनशिप के पहले दिन मेजबान दक्षिण पश्चिम रेलवे के तैराकों ने एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। इस टीम के एम. लोहित और अर्जुन जेपी ने 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक पर कब्जा किया। पहले दिन कुल पांच स्पद्र्धाओं के मुकाबले हुए। इससे पूर्व हुब्बल्ली-धारवाड़ म्युनिसिपल कार्पोरेशन के तरणताल में चैम्पियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि दक्षिण पश्चिम रेलवे हुब्बल्ली के डिविजनल रेलवे मैनेजर राजेश मोहन ने किया। उद्घाटन समारोह में आयोजन समिति के सचिव और मुख्य इलेक्ट्रिकल ट्रेक्शन इंजीनियर आर. के. गुप्ता और समिति के उपाध्यक्ष एवं मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचन्द सहित रेलवे के कई अधिकारी मौजूद थे।


दलित कार्यकर्ताओं का विचार विमर्श सम्मेलन 6 को
बेंगलूरु. दक्षिण भारत के दलित संघर्ष से जुड़े कार्यकर्ताओं का विचार विमर्श सम्मेलन 6 सितंबर को बेंगलूरु विश्व विद्यालय के सेनेट हाल में आयोजन होगा। दलित संघर्ष समिति के प्रमुख एन. वेंकटेश ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि सम्मेलन में गुजरात से जिग्नेश मेवानी, साहित्यकार देवनूर महादेव, प्रो. रविवर्मा कुमार, समाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़, प्रोफेसर गाली गोविन्द कुमार, वीसीके पार्टी के नेता बालसिंघम, आंध्र प्रदेश से पीटीएम शिव प्रसाद, एसजेेपी के नेता लिंगराजू, बी.एम. सुब्बाराव और केरल से जोशी जैकब और अन्य दलित नेता भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन में दलितों पर हो रहे उत्पीडऩ की रोकथाम के लिए कानून को सख्त करने, मौजूदा कानून में कोई परिवर्तन नहीं करने के उद्देश्य से इसे संविधान के नौवें शेड्यूल में शामिल करने, दर्ज किए गए झूठे मुकदमों को वापस लेने, न्यायाधीश उषा मेहरा की सिफारिशों को लागू करने आदि विषयों पर चर्चा होगी। सामाजिक कार्यकर्ता तनवीर अहमद, वी. नागराज, गौरम्मा, मुनिवेंकप्पा और अन्य दलित नेता उपस्थित थे।


विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
मण्ड्या. मद्दूर तहसील के विभिन्न गांवों के सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने शनिवार को मद्दूर केआरटीसी बस अड्डा सर्कल के सामनेे बेंगलूरु-मैसूरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन किया। गांव की ओर बसों का परिचालन कम होने तथा यथासमय पर परिचालन नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है। विद्यार्थी समय पर कॉलेज नहीं पहुंच पाते हैं। प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई।