4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिम्मत वाला ही तप कर सकता है

वही मंजिल को पा सकता है। हिम्मत की कीमत है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 30 Sep 2018, 5:47 PM IST

jainism

हिम्मत वाला ही तप कर सकता है

बेंगलूरु. मुनि सुव्रतकुमार एवं मुनि मंगल प्रकाश के सान्निध्य में तप अभिनंदन का आयोजन हुआ। इसमें स्थानकवासी सम्प्रदाय की शशिकला दुगड़ की 30 तपस्या का प्रतयाख्यान किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगला चरण से हुई। मुनि मुनिसुव्रतकुमार ने कहा कि हर कोई तपस्या नहीं कर सकता है। हिम्मतवाला ही तप कर सकता है। वही मंजिल को पा सकता है। हिम्मत की कीमत है। हिम्मत से आदमी भव समन्दर पार कर सकता है। महिला मंडल अध्यक्ष कान्ता सेठिया ने स्वागत किया। शांतिबाई मूथा व नंदा बांठिया ने तपस्वियों का सम्मान किया। भंवरी बाई हिंगड़ ने आभार जताया।

गया हुआ समय वापस नहीं आता
बेंगलूरु. वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ विजयनगर में आयोजित धर्मसभा में साध्वी मणिप्रभा ने कहा कि गया हुआ स्वास्थ्य जो पथ्य आदि के सेवन से ठीक हो जाता है परन्तु गया हुआ समय दोबारा लौटकर नहीं आता है। ना तो कोई इस समय को पकड़ सकता है। यह समय पहिया लगाकर जल्दी से चला जाता है, हाथ में नहीं आता है। उसी प्रकार मनुष्य का अतीत व्यतीत हो गया परन्तु वर्तमान हमारे हाथ में है।

इसका सदुपयोग कर इसको पकड़ सकते हैं। भविष्य गर्भ में होने से उसको नहीं जान पाते हैं। साध्वी ऋजुता ने कहा कि मन, वचन ओर काया इन तीनों योगों का मिलना बड़ा मुश्किल है। अनन्त पुण्य प्राणी के द्वारा ये तीनों योग मिल पाते हैं क्यों कि काया तो संससार के सभी जीवों को प्राप्त हो जाती है परन्तु वचन का मिलना उससे दुर्लभ है।

---

प्रजापत समाज की बैठक आज
बेंगलूरु. प्रजापत चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार शाम 4.30 बजे बैठक होगी। बैठक में प्रजापत चेरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य उद्देश्य, समाज के असमर्थ परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा और सहयोग करने पर विचार किया जाएगा।
ओम बन्ना टाइगर फोर्स कर्नाटक की कार्यकारिणी गठन के लिए रविवार को कॉटनपेट, राणासिंग पेट स्थित राजपूत समाज भवन में दोपहर 2 बजे से बैठक का आयोजन होगा।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक