
पवन जैन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष चुने गए
बेंगलूरु. श्रीरामपुरम जैन नवयुवक मंडल की आमसभा एक होटल में रखी गई। देवीलाल पितलिया ने नवकार महामंत्र की स्तुति की। अध्यक्ष दिनेश खिंवेसरा ने कार्यक्रम का एजेण्डा एवं चुनाव की जानकारी दी। मंत्री संदीप छल्लानी ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष दिलीप पटवा ने हिसाब प्रस्तुत किया। मुकेश बाबेल ने अपने विचार रखे। चुनाव अधिकारी संतोष दक एवं कांतिलाल गुगलिया ने चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई। इसमें वर्ष २०२० से २०२१ के लिए पवन सुखलेचा सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष मनोज गुगलिया, चेतन भलगट, मंत्री प्रवीण कटारिया, सहमंत्री विमल गुगलिया, अभिषेक बोहरा, कोषाध्यक्ष राकेश गांधी चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन सुखलेचा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। अभिषेक बोहरा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कैलाश अध्यक्ष व मनोज मंत्री चुने गए
बेंगलूरु. चामराजपेट स्थित महावीर भवन में अ.भा.जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक युवक महासंघ बेंगलूरु शाखा के सभी सदस्यों की बैठक हुई। आगामी क्रियाकलापों पर विस्तार से चर्चा कर संवत्सरी समारोह सामेहिक रूप से मनाने का निर्णय किया गया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर कैलाशचंद संखलेचा चुने गए। उपाध्यक्ष दिलीप वेदमूथा, गौतम पोरवाल, महावीर हुंडिया, मंत्री मनोज बाफना, सहमंत्री भरत रायसोनी व गौतम चोपड़ा, कोषाध्यक्ष सुरेश फोलामूथा, संगठन मंत्री चंद्रकांत तातेड़, प्रचार-प्रसार मंत्री कुलदीप पोरवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों में अशोक भंडारी, इंद्रचंद नाहर, महेंद्र सोलंकी, पृथ्वीराज मेहता चुने गए।
Published on:
13 Mar 2020 07:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
