15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुण्य उपार्जन का कारण है तीर्थयात्रा

पहले लोग माह में एकबार अवश्य तीर्थयात्रा पर जाते थे। वर्षीतप का पारणा आदिनाथ दादा और गिरिराज की छत्रछाया में करते थे।

2 min read
Google source verification
jainism

पुण्य उपार्जन का कारण है तीर्थयात्रा

बेंगलूरु. सिद्धाचल स्थूलभद्र धाम तीर्थ में बुधवार को चामराजपेट से वर्षीतप के आराधक पूनम यात्रा के लिए पहुंचे। प्रभु की पूजा व भक्ति की। तपस्वियों का बियासणा हुआ। आचार्य चन्द्रयश सूरीश्वर ने प्रवचन में कहा कि तीर्थयात्रा परम पुण्य उपार्जन का कारण है।

पहले लोग माह में एकबार अवश्य तीर्थयात्रा पर जाते थे। वर्षीतप का पारणा आदिनाथ दादा और गिरिराज की छत्रछाया में करते थे। उन्हें प्रभु का सान्निध्य मिलता था परंतु आज लोग अपनी-अपनी जगह पारणा कर लेते हैं। यह सोच बदलनी होगी। स्वागत ट्रस्टी इंद्रचंद बोहरा ने किया। पूर्णिमा मेला और बियासणा का लाभ प्रभाबेन पुखराज तालेड़ा परिवार ने लिया। मौके पर चम्पालाल बाफणा, जयचंद चुत्तर, जयेश शाह मौजूद रहे।

---
बोहरा अध्यक्ष, खिंवसरा मंत्री

विनोद बोहरा अध्यक्ष चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बोहरा ने संरक्षक पद पर सज्जनराज बोहरा के नाम की घोषणा की।

बेंगलूरु. विल्सन गार्डन जैन युवा संगठन की आम सभा में सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुए। कमलेश मकाणा ने मंगलाचरण प्रस्तुत किय। स्वागत निवर्तमान अध्यक्ष सज्जनराज बोहरा ने किया तथा गत कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत की। विनोद बोहरा अध्यक्ष चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बोहरा ने संरक्षक पद पर सज्जनराज बोहरा के नाम की घोषणा की।

कार्याध्यक्ष रतन लोढ़ा, उपाध्यक्ष पुष्पत जैन एवं रवि चोपड़ा, मंत्री डॉ कांतिलाल खिंवसरा, सह मंत्री मनोज चोपड़ा एवं मनीष मुथा, कोषाध्यक्ष राजेश नाहर एवं सह कोषाध्यक्ष विनोद मांडोत नियुक्त किए गए। कार्यकारिणी समिति के सदस्य के रूप में राजेश खिंवसरा, विनोद पीपाड़ा, ललित बुरड़, अभिषेक डोशी, जीतू मकाणा, जितेश वया, मनोज कटारिया, राजेश मांडोत एवं संजय पुंगलिया को नियुक्त किया गया। धन्यवाद निवर्तमान मंत्री जयचंद खिंवसरा ने दिया।

---

प्रकाशचंद अध्यक्ष, चेतन कुमार मंत्री
बेंगलूरु. आदर्श जैन नवयुवक मंडल, मंजुनाथनगर-शिवनगर के चुनाव बुधवार को हुए। पारसमल लोढ़ा चेयरमैन, प्रकाशचन्द्र डागा अध्यक्ष, चेतन कुमार रेदासनी मंत्री, केवलचंद गादिया उपाध्यक्ष, रेखराज सांड बोहरा कोषाध्यक्ष, महावीर टेबा सह मंत्री और अमित कुमार बोहरा, भागचंद बाफणा, महावीरचंद खींवसरा, सुरेशचंद बाघमार व अनिल कुंकुलोत कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।