7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टेशन में धुआं फैलने से मेट्रो को रोका

केम्पेगौड़ा मेट्रो स्टेशन पर सोमवार सुबह अचानक तकनीकी खामी के कारण एक स्विच से धुआं निकलने के कारण स्टेशन को कुछ समय के लिए खाली कराना पड़ा
less than 1 minute read
Google source verification

image

Shankar Sharma

Jun 28, 2016

bangalore news

bangalore news

बेंगलूरु.
केम्पेगौड़ा मेट्रो स्टेशन पर सोमवार सुबह अचानक तकनीकी खामी के कारण एक स्विच से धुआं निकलने के कारण स्टेशन को कुछ समय के लिए खाली कराना पड़ा और टे्रनों की आवाजाही बंद रही। जल्दी ही मेट्रो के अमले ने स्थिति को काबू में कर बड़ा हादसा टाल दिया।


सोमवार सुबह 7:15 बजे कैंपेगौड़ा मेट्रो स्टेशन से पर यात्रियों की काफी भीड़ थी। अचानक स्टेशन के एक इलेक्ट्रॉनिक स्विच बोर्ड से धुआं निकलने लगा। स्टेशन पर मौजूद मेट्रोकर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। इसके तुरंत बाद स्टेशन पर मौजूद सभी यात्रियों को भूमिगत स्टेशन से बाहर निकाल दिया गया और यात्रियों का प्रवेश भी बंद कर दिया। अधिकारियों ने कैंपेगौड़ा से होकर गुजरने वाली सभी मेट्रो ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया।

बेंगलूरु मेट्रो रेल निगम के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी यू.ए. वसंत राव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि किसी बड़ी दुर्घटना से बचने के लिए खराब स्विच को तुरंत मुख्य सर्किट से अलग कर दिया गया। स्विच व अन्य उपकरणों की पूरी जांच के बाद 7.30 बजे फिर मेट्रो का परिचालन शुरू कर दिया गया।