धर्म की साधना में है जीवन की सफलता
मैसूरु. सुमतिनाथ जैन संघ के तत्वावधान में महावीर भवन में आचार्य विजय रत्नसेन सूरीश्वर ने कहा कि मानव जीवन को पाकर जिसने धर्म पुरुषार्थ में उद्यम नहीं किया है, उसका जीवन निष्फल है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन की सच्ची सफलता धर्म और मोक्ष पुरुषार्थ की साधना में ही है। मोक्ष साध्य पुरुषार्थ है और धर्म उसका साधन है। लोक में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष पुरुषार्थ कहे गए हैं। एक अगस्त से महामंगलकारी सिद्धि तप शुरू होगा।