7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार की समस्याएं हल करना हर मंत्री की जिम्मेदारी

चीनी मिल मालिकों के साथ बैठक करने पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए: शिवकुमार
less than 1 minute read
Google source verification
sugar mills

सरकार की समस्याएं हल करना हर मंत्री की जिम्मेदारी

बेंगलूरु. जल संसाधन मंत्री डी. के. शिवकुमार ने कहा कि उनके चीनी मिल मालिकों के साथ बैठक करने पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। सरकार के सामने जब भी कोई समस्या आती है तो उसे दूर करना हर मंत्री की जिम्मेदारी है। शिवकुमार ने शुक्रवार को बेलगावी में रमेश जारकीहोल्ली के स्वामित्व वाली चीनी मिल में किसानों का धन बकाया होने के सवाल पर कहा कि वे ईमानदार हैं और किसानों को बकाया चुकता कर देंगे। उन्होंने कहा कि गन्ना उत्पादक किसानों की समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने बैठक की है। सरकार किसानों के पक्ष में है और उनके साथ अन्याय नहीं होने देगी। वे बेलगावी जिले की राजनीति में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते। वे आलाकमान के निर्देश पर काम कर रहे हैं। कुमार ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने शुक्रवार को बेलगावी में कहा कि अगले माह तेलंगनाा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। टिकट नहीं मिलने के कारण कई नेताओं ने बगावत कर कांग्रेस के लिए परेशानी खड़ी की थी। कांग्रेस अलाकमान ने उन्हें बगावत रोकने की जिम्मेदारी दी थी। वे इस जिम्मेदारी के निभाने में सफल रहे हैं। नाराज लोगों को मुस्कुराहट और प्यार से समझाने की जरूरत है। टीआरएस लोगों का विश्वास जीतने में विफल रही है। इसलिए वहां कांग्रेस के समर्थन में लहर चल रही है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग