
मोक्ष पाने का साधन है सामायिक
बेंगलूरु. तेरापंथ युवक परिषद एचबीएसटी हनुमंतनगर की ओर से रविवार को 'मैं हूं सामायिक साधकÓ कार्यशाला आयोजित की गई। महिला मंडल ने मंगलाचरण किया। तेयुप अध्यक्ष गौतम खाब्या ने स्वागत किया।
प्रायोजक अमोलकचंद महेंद्र कुमार सज्जनराज कटारिया का सम्मान किया गया। साधकों को सामायिक किट वितरित किए। रेखा पोरवाड़ ने सामायिक की जानकारी दी। शशिकला नाहर, ट्रस्ट अध्यक्ष सुभाष बोहरा ने विचार व्यक्त किए।
परामर्शक राजेंद्र बैद, ट्रस्ट मंत्री हरकचंद ओस्तवाल, महिला मंडल मंत्री मंजू दक, संस्कृति संकाय हनुमंतनगर केंद्र व्यवस्थापिका वंदना नाहर, संयोजक विजय कटारिया आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन मंत्री कमेलश झाबक ने किया।
----
नकली सोना गिरवी रखा, बैंक को 15 लाख की चपत
हासन. पुलिस ने बैंकबैंक से 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पिछले एक साल से फरार आरोपी को कडूर में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार शिवानंद नगर निवासी अशोक (45) ने नकली सोना गिरवी रख भारतीय स्टैट बैंक को 15 लाख रुपए की चपत लगाई थी।
वह पिछले साल फरार हो गया था। बैंक प्रबंधक की शिकायत के बाद पुलिस उसे तलाश रही थी। अंतत: पुलिस ने उसे कडूर में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अशोक बैंक का अधिकृत सोना परीक्षक (सराफ) था जो ग्राहकों के बैंक में गिरवी रखे जाने वाले सोने की जांच कर उसके असली होने की पुष्टि करता था।
बैंक का प्रबंधन उस पर भरोसा करता था। इसका फायदा उठाते हुए अशोक ने ग्राहकों से मिल कर नकली सोने के आभूषण गिरवी रखवाए और 15 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। पुलिस अशोक का साथ देने वालों को भी शीघ्र गिरफ्तार करेगी।

Published on:
29 Oct 2018 07:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
