
सस्ते दामों पर साडिय़ां नहीं मिलीं, महिलाओं का धरना
बेंगलूरु. शहर के महात्मा गांधी रोड स्थित कर्नाटक सिल्क इन्डस्ट्रीज कारपोरेशन (के.एस.आई.सी) के शोरूम के सामने रियायती दामों में साडियों की बिक्री नहीं होने पर सैंकड़ों महिलाओं ने धरना दिया और हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने मजबूर होकर हल्की लाठी चार्ज किया, जिससे कई महिलाएं जख्मी हो गईं।
सरकार ने स्वतंत्रता दिवस और वरमहालक्ष्मी त्योहार पर मैसूरु सिल्क की कीमती रेशमी साडिय़ां केवल चार हजार रुपए में बेचने की घोषणा की थी। साड़ी खरीदने के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य था। बुधवार को कई महिलाएं तड़के शोरूम के सामने एकत्रित हो गई थी। शोरूम नौ बजे खुलने पर कुछ महिलाओं को साडिय़ां कम कीमत में बेची गईं। इसके बाद शोरूम के सामने नो स्टॉक का बोर्ड लगाया गया। इससे नाराज महिलाओं ने शोरूम में घुस कर प्रबंधक राजकुमार से झगड़ा किया।
महिलाओं ने कर्मचारियों से शोकेस मेंं रखी गई साडिय़ां देने को कहा लेकिन उनकी कीमत ज्यादा होने के कारण कर्र्र्मचारियों ने साडिय़ां नहीं दिखाई। इसके बाद एक साथ सैंकड़ों महिलाएं कर्मचारियों पर टूट पड़ीं और उनकी पिटाई कर दी। तनाव बढऩे पर पुलिस को बुलवाया गया। कब्बन पार्क पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिलाओं को समझाया लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थी।
कुछ महिलाओं ने एमजी रोड पर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। करीब ही मानेक शाह परेड मैदान में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था। इसलिए पुलिस कर्मचारियों ने हल्का लाठी चार्ज कर महिलाओं को खदेड़ दिया। लाठी चार्ज मे कुछ महिलाओं को चोटें आई हैं। पर्यटन एवं रेशम मंत्री एसआर महेश ने बताया कि सरकार ने सस्ते दामों पर साडिय़ां बेचने की की घोषणा की थी, लेकिन तारीख की घोषणा नहीं की थी।
सरकार ने कोई विज्ञापन भी नहीं दिया था। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 20 अगस्त को और वरमहालक्ष्मी पर 21 अगस्त को सात हजार से नौ हजार रुपए की साडिय़ां केवल 4 से 4500 रुपए में बेची जाएंगी। 20 अगस्त को मुख्यमंत्री एच.डी.कुमारस्वामी केएसआइसी शोरूम में साडिय़ों की बिक्री का उद्घाटन करेंगे।

Published on:
17 Aug 2018 07:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
