28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिद्धरामय्या ने कभी नहीं कहा कि कुमारस्वामी को हटाकर सीएम बनेंगे

अब जमीर अहमद ने किया पूर्व सीएम का बचाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 29 Aug 2018, 6:02 PM IST

political

सिद्धरामय्या ने कभी नहीं कहा कि कुमारस्वामी को हटाकर सीएम बनेंगे

बेंगलूरु. दोबारा मुख्यमंत्री बनने की चाहत वाले सिद्धरामय्या के बयान के बीच खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री जमीर अहमद ने पूर्व मुख्यमंत्री का बचाव किया है।उन्होंने कहा कि सिद्धरामय्या ने मौजूदा गठबंधन सरकार का कार्यकाल पूरा कर लेने के बाद अगला मुख्यमंत्री बनने की बात कही है। सिद्धरामया ने कुमारस्वामी की सरकार को गिराने के बाद उनके स्थान पर मुख्यमंत्री बनने का बयान नहीं दिया है।

जमीर ने मंगलवार को हुब्बली में कहा कि सिद्धरामय्या सहित कोई भी नेता गठबंधन सरकार को गिराने की कोशिश में नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि सिद्धरामय्या हमारे वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धरामय्या का यूरोप प्रवास तीन माह पहले ही तय हो गया था। यदि वे बुलाते तो मैं भी उनके साथ जाता।

द्वेष की राजनीति कर रही भाजपा: गुंडुराव

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव ने मंगलवार को शिवमोग्गा में कहा कि भाजपा व संघ परिवार के लोग देश में द्वेष की राजनीति कर रहे हैं।
भाजपा नेता देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संघ परिवार को राष्ट्रहित में ऐसी राजनीति करनी बंद कर देनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पत्रकार गौरी लंकेश, एमएम कलबुर्गी सहित अन्य तर्कवादियों की हत्याओं के बारे में नरम रुख अपना रखा है, जिसकी वजह से इन प्रकरणों की जांच अपेक्षित गति से नहीं हो पा रही है।

मुख्यमंत्री को अब तक मिलीं 14,977 शिकायतें
बेंगलूरु. बेंगलूरु शहर व प्रदेश के अन्य जिलों में जन शिकायतों की सुनवाई के लिए आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को अब तक जन समस्याओं से संबंधित 14,977 शिकायत पत्र अथवा आवेदन मिले हैं। जानकारी के अनुसार इनमें से 8 ,297 अर्जियों का निपटारा किया जा चुका है। करीब 1,194 अर्जियों को विभिन्न कारणों से अस्वीकृत किया गया है जबकि 5,48 6 आवेदनों का निपटारा शेष है। सबसे अधिक 4,144 आवेदन बेंगलूरु शहरी जिले से स्वीकार किए गए हैं, जबकि रामनगर से 1,06 5, तुमकूरु से 1,043, मैसूरु से 96 3 तथा मंड्या से 8 6 7 अर्जियां मिली हैं।

बेलगावी से 56 3, दावणगेरे से 524, हासन से 500, कोलार से 495, चित्रदुर्गा से 442, बल्लारी से 407, गदग से 316 , चिकबल्लापुर से 311, रायचूर से 294, विजयपुर से 293, बागलकोट से 28 5, बेंगलूरु ग्रामीण जिले से 28 4, कलबुर्गी से 270 अर्जियां मिली हैं। शिवमोग्गा जिले से 26 4, धारवाड़ से 226 , यादगीर से 203, हावेरी से 203 चामराजनगर से 179, उत्तर कन्नड़ से 16 5, चिक्कमगलूर से 147, कोप्पल से 146 , बीदर से 139, दक्षिण कन्नड़ से 108 , कोडुगू से 6 8 तथा उडुपी जिले से कुल 6 3 अर्जियां मिली हैं।