12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सेक्स फॉर जॉब’ मामले में थाने पहुंचा सामाजिक कार्यकर्ता, सुरक्षा के लिए मांगा ‘गनमैन’

कहा, मेरी जान को खतरा

less than 1 minute read
Google source verification
photo.jpg

बेंगलूरु. कर्नाटक के पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली (former Karnataka minister Ramesh Jarkiholi ) के खिलाफ 'सेक्स फॉर जॉब' स्कैंडल में शिकायत दर्ज करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लहल्ली ने दावा किया कि उनकी जान को खतरा है। इसी वजह से वे गुरुवार को कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन के सामने पेश नहीं हुए। हालांकि शुक्रवार को वह पुलिस स्टेशन पहुंचे और अपनी सुरक्षा के लिए 'गनमैन' की मांग की।

दिनेश ने संवाददाताओं को बताया कि वीडियो जारी करने के बाद से उन्हें धमकी भरे कॉल आने के कारण वह अपने कनकपुरा स्थित निवास से शहर की यात्रा करने से डरते हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए एक 'गनमैन' के लिए अनुरोध किया है। उन्होंने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्हें एक अनाम व्यक्ति के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। वीडियों में व्यक्ति उन्हें धमकी देते हुए सुना जा सकता है।

नौकरी दिलाने के बहाने यौन शोषण का आरोप

मालूम हो कि कर्नाटक के पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली पर एक महिला को नौकरी दिलाने के बहाने यौन शोषण का आरोप लगा था। इस मामले में एक सीडी जारी करने के बाद दिनेश के निवास पर सुरक्षा प्रदान करने के लिए दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। दिनेश ने सीधे बेंगलूरु के पुलिस कमिश्नर कमल पंत से संपर्क किया और मामले की विस्तृत जांच की मांग की। कहा जा रहा है कि वीडियो की सूचना देते ही उन्हें धमकी भरे फोन आने शुरू हो गए।